Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


रोहिणी कोर्ट ने गोवा नाइट क्लब आगकांड मामले में आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को बड़ा झटका देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.

कड़कड़डुमा कोर्ट ने दिल्ली दंगा मामले में कथित आरोपी उमर खालिद को बहन की शादी में शामिल होने के लिए 16 से 29 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दे दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में एसआईआर (Special Investigation Reports) से संबंधित लगातार दायर हो रही याचिकाओं पर चिंता जताई है.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रज्ज्वल रेवन्ना की ट्रायल ट्रांसफर याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में निर्णय केवल मौजूदा साक्ष्यों के आधार पर लिया जाएगा. प्रज्ज्वल पर कई यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप हैं, जिस कारण उन्हें JDS ने निलंबित किया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की पब्लिसिटी राइट्स सुरक्षा याचिका पर बड़ा आदेश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिना अनुमति इस्तेमाल और नकली मर्चेंडाइज पर रोक लगाने का निर्देश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश की दयनीय हालत पर चिंता जताई. 31 वर्षीय हरीश क्वाड्रिप्लेजिया से पीड़ित हैं और पिछले 12 साल से बिस्तर पर हैं. परिवार ने देखभाल के लिए लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है.

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की ओर से दायर जमानत याचिका पर एनआईए की मांग पर सुनवाई को टाल दिया है. कोर्ट 7 जनवरी को इस मामले में सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने 20 साल की सजा काट रहे पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट को राहत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को कुछ शर्तों के साथ 25 से 31 दिसंबर तक घर रहने की अनुमति दी है. कोर्ट ने गवाहों को धमकाने और प्रभावित करने के आरोपों की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराने का निर्देश भी दिया है.

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की 29 एकड़ जमीन के कब्जे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत को बरकरार रखा है.