Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से बीजेपी नेता करनैल सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए करनैल सिंह को समन जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी.

2700 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार एमटेक के प्रमोटर अरविंद धाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद धाम को शीर्ष अदालत ने कुछ सख्त शर्तों के साथ जमानत मंजूर कर दी है.

पटियाला हाउस कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर दाखिल याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. दायर याचिका में न्यू दिल्ली बार एसोसिएशन चुनाव 2025 रद्द करने और दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई थी.

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में 'VIP' के नाम को लेकर चल रही चर्चा अब कोर्ट पहुंच गई है. दुष्यंत गौतम ने बिना सबूत नाम उछालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भारी हर्जाने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी पावर को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि SEZ (विशेष आर्थिक क्षेत्र) से घरेलू बाजार (DTA) में भेजी जाने वाली बिजली पर सीमा शुल्क नहीं लगाया जा सकता.

दिल्ली के लाल किले कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार यासिर अहमद डार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए की अरावली रोड चौड़ीकरण के लिए 473 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने की याचिका फिलहाल खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि पेड़ों की कटाई या स्थानांतरण के मामले में जल्दबाजी नहीं की जाएगी.

भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त मध्य प्रदेश के अतिरिक्त जज निर्भय सिंह सुलिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है.

अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को लेकर दायर जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.