Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


बिहार एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार को बड़ा झटका देते हुए ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी पर हाई कोर्ट की लगाई रोक को बरकरार रखा है. कोर्ट ने साफ कहा कि भारत में आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक नहीं हो सकती.

केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मिली.मौत की सजा को लेकर दायर याचिका पर केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि निमिषा प्रिया की फांसी पर फिलहाल रोक है.

सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई बी आर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश के मामले में जस्टिस सूर्यकांत की बेंच जल्द सुनवाई करेगी. अटॉर्नी जनरल ने राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की सहमति दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने रेप के मामले में कथित आरोपी समीर मोदी को नोटिस जारी किया है. पीड़िता ने निचली अदालत से मिली जमानत के खिलाफ याचिका दायर की थी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता ऋतिक रोशन को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, फोटो और आवाज के इस्तेमाल वाले पोस्ट्स को हटाने का आदेश दिया है.

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है. अब विदेश यात्रा के लिए ट्रायल कोर्ट की अनुमति और यात्रा से दो सप्ताह पहले सीबीआई और कोर्ट को जानकारी देना जरूरी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट को गिराने पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है. अब दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अपार्टमेंट गिराने के आदेश पर कार्रवाई कर सकता है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने गायक कुमार सानू को राहत दी है और सोशल मीडिया से उनके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो हटाने का आदेश दिया है. जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने यह आदेश सुनवाई के दौरान दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो को याचिका में संशोधन करने की अनुमति दी है. वांगचुक पर लेह में भाषणों के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप है.