Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


उत्तर प्रदेश के टूंडला में 80 साल से हो रहे श्री नगर रामलीला समारोह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट 25 सितंबर को इस मामले की सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु और JKLF के संस्थापक मकबूल भट्ट की तिहाड़ जेल में मौजूद कब्र हटाने की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि कब्र 2013 से वहीं है और याचिका में कानूनी उल्लंघन दिखाना जरूरी है.

IRCTC घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य 16 आरोपियों को 13 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया. इस दिन आरोप तय करने को लेकर सुनवाई होगी.

धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास बीएमडब्ल्यू हादसे में नवजोत सिंह की मौत और उनकी पत्नी की गंभीर चोट के बाद आरोपी गगनप्रीत कौर की जमानत याचिका पर 25 सितंबर को सुनवाई होगी.

चाइल्ड ट्रैफिकिंग और बच्चों की तस्करी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक कॉमन ऑनलाइन पोर्टल बनाने को कहा है.

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रकाश जरवाल ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. प्रकाश जरवाल ने अपनी दोषसिद्धि को चुनौती दी है.

मशहूर संगीतकार एआर रहमान और फिल्म निर्माता कंपनी मद्रास टॉकीज को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस सी हरिशंकर और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने सिंगल बेंच के फैसले को रद्द कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने हिमालय प्रदेश सरकार से पर्यावर्णीय तबाही पर विस्तृत जवाब मांगा है. कोर्ट ने बादल फटने और भूस्खलन से हुई तबाही से संबंधित जानकारी मांगी है. कोर्ट ने पूछा कि पिछले 20 वर्षों में गैर-वन उपयोग के लिए कितनी भूमि डायवर्ट की गई है

दिल्ली हाईकोर्ट ने ओखला औद्योगिक क्षेत्र के एक सब-इंस्पेक्टर के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है. अदालत ने कहा कि पुलिस अधिकारी का दुर्व्यवहार और वकीलों को धमकाना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने भाजपा नेता गौरव भाटिया की याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि राजनीति में आने वाले व्यक्ति को आलोचना सहने के लिए तैयार रहना चाहिए. अदालत ने स्पष्ट किया कि व्यंग्य और मानहानि में अंतर करना आवश्यक है.