गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
20 राज्यों में 330 पीड़ित और 417 करोड़ का सिंडिकेट, ईडी ने फहीम और नईम को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गोवा में डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले में फहीम और नईम सैयद को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने दोनों को 29 अगस्त तक ईडी रिमांड पर भेजा.
STP घोटाला मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 3 सितंबर को आ सकता है कोर्ट का फैसला
Satyendra Jain STP: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित STP घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. जैन के वकील ने गिरफ्तारी की जरूरत पर सवाल उठाए, जबकि ACB ने जमानत का विरोध करते हुए उन्हें आदतन अपराधी बताया.
अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लोकसभा सचिवालय और बागी सांसदों को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर 20 बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका में संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है.
पत्रकारों-यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, जल्द सुनवाई की मांग
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने वाले सर्कुलर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की गई है.
हाई पावर कमेटी पुनर्गठन याचिका पर सुप्रीमकोर्ट में जल्द होगी सुनवाई, सीजेआई ने दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन की जांच के लिए गठित कमेटी के पुनर्गठन वाली याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है.
अब फुटपाथ पर कब्जा पड़ेगा भारी! सुप्रीम कोर्ट बोला- पैदल चलना आपका मौलिक अधिकार है
Supreme Court Notice: फुटपाथ पर चलना लोगों का मौलिक अधिकार है... सुप्रीम कोर्ट ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा और अतिक्रमण पर केंद्र व सभी राज्य सरकारों को नोटिस भेजकर सख्त जवाब मांगा है.
अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें: RCom फ्रॉड केस में CBI-ED की नई स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के रिकॉर्ड में शामिल
Supreme Court Hearing: 27,337 करोड़ रुपये के आरकॉम बैंक फ्रॉड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI और ED की नई स्टेटस रिपोर्ट रिकॉर्ड पर ले ली है. शीर्ष प्रबंधन की भूमिका और जांच की प्रगति पर सुनवाई जारी है.
उत्तराधिकार संशोधन कानून को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने सीधे सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने गैर-मिजो पुरुषों से विवाह करने वाली मिजो महिलाओं के संपत्ति अधिकार से जुड़े 2014 के उत्तराधिकार कानून के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है.
कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 31 अगस्त को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु सरकार की याचिका पर 31 अगस्त 2026 को सुनवाई करेगी. कर्नाटक सरकार ने 1.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का दावा करते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की है.
JPSC गड़बड़ी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और CBI से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने जेपीएससी परीक्षा 2025 में कथित धांधली की सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर झारखंड सरकार व सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.





