Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के आरोप से जुड़ी सोनिया गांधी की पुनर्विचार याचिका पर फैसला टल गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट अब 21 सितंबर को फैसला सुनाएगा.

दिल्ली जल बोर्ड के 1943 करोड़ रुपये के एसटीपी टेंडर घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व CEO उदित प्रकाश राय और नागेंद्र यादव को 2 दिन की ACB रिमांड पर भेज दिया है.

दिल्ली के लाल किला कार बम विस्फोट मामले में NIA कोर्ट ने 7,500 पन्नों की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है. मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ 9 सितंबर को अगली सुनवाई होगी.

अवैध गिरफ्तारी पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए 'पुलिस राज' खत्म करने की चेतावनी दी. कोर्ट ने दोषी अधिकारी पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है.

कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में संदीप दीक्षित ने राउज एवेन्यू कोर्ट में लिखित दलीलें दाखिल कर CBI की क्लोजर रिपोर्ट का विरोध किया. उन्होंने NDIL को कोयला ब्लॉक आवंटन में नियमों के उल्लंघन और भारी गड़बड़ी के आरोप लगाए.

तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट में पांच विधानसभा सीटों (त्रिची ईस्ट, पेरुंदुरई, अंबासमुद्रम, विरालिमलाई और करूर) पर उपचुनाव रोकने की मांग वाली याचिका का विरोध किया है.

बेंगलुरु की निचली अदालत ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी प्रदोष एस. राव को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी है.

मद्रास हाईकोर्ट ने मुर्गों की लड़ाई (कॉकफाइट) को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गैरकानूनी करार दिया है. कोर्ट ने साफ किया कि परंपरा के नाम पर भी पशु-पक्षियों के साथ क्रूरता की अनुमति नहीं दी जा सकती.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना के लिए विनियमन 2026 जारी किया है. इससे लद्दाखवासियों को स्थानीय स्तर पर सुलभ और त्वरित न्याय मिलेगा.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट कंपनी वाटिका लिमिटेड और उसके प्रमोटर-डायरेक्टर्स से जुड़े दिल्ली-एनसीआर के सात ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाशी ली.