Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दहेज के दबाव में आत्महत्या करने वाली गर्भवती पत्नी के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी पति को जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि माता-पिता की गवाही और साक्ष्य मृतका की आवाज को जीवित रखते हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर एनआईए से जवाब मांगा है. कोर्ट ने निचली अदालत से रिकॉर्ड तलब कर 6 अक्टूबर को अगली सुनवाई तय की है.

सुप्रीम कोर्ट ने कुष्ठ रोगियों के खिलाफ दशकों से चले आ रहे भेदभावपूर्ण कानूनों को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कोर्ट ने सभी राज्यों से एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाकर या अध्यादेश लाकर इन कानूनों को खत्म करने को कहा है.

गुरुग्राम की शिकोहपुर जमीन खरीद से जुड़े धनशोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट 2 अगस्त को समन जारी करने पर फैसला सुनाएगी. मामला 2008 की जमीन डील और अवैध कमाई से जुड़ा है.

पश्चिम बंगाल के शिक्षक शुभ प्रसाद नंदी मजूमदार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें उन्हें 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त किया गया था.

तेलंगाना में बीआरएस के 10 विधायकों की अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को तीन महीने में निर्णय देने का निर्देश दिया. कोर्ट ने दलबदल कानून पर गंभीर टिप्पणी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा पर जोर दिया.

लालू प्रसाद यादव को लैंड फॉर जॉब मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. उन्होंने सीबीआई की एफआईआर रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. दिल्ली हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी.

सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से मिले जला हुआ कैश मामले में सुनवाई की. वकील कपिल सिब्बल ने मामले को संविधान पीठ के पास भेजने की मांग की, तो जस्टिस दीपांकर दत्ता ने प्रक्रिया पर सवाल उठाए.

Nithari Case: सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड में आरोपी सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर के खिलाफ CBI की अपील खारिज कर दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनाई गई बरी की सजा को बरकरार रखा गया है.

Tamil Nadu Cash for Job Scam: तमिलनाडु में कैश-फॉर-जॉब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 2000 से अधिक आरोपियों को लेकर तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई.