गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम युवक को राहत, हिंदू पत्नी से शादी के मामले में मिली जमानत
उत्तराखंड में मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की से पहचान छुपाकर शादी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से शर्तों के साथ जमानत मिली. कोर्ट ने कहा, बालिगों के आपसी सहमति से साथ रहने पर धर्म बाधा नहीं बन सकता.
महिला एडीजे की CCL याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड हाईकोर्ट से मांगा जवाब
झारखंड की एक महिला एडीजे द्वारा चाइल्ड केयर लीव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर अदालत ने हाई कोर्ट और सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है. कोर्ट अगस्त में करेगा अगली सुनवाई...
दिल्ली हाईकोर्ट में भ्रष्टाचार मामले के आरोपी मुकेश कुमार ने वापस ली याचिका, जांच जारी रखने का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में आरोपी कोर्ट कर्मचारी मुकेश कुमार की याचिका वापस लेने की अनुमति दी. कोर्ट ने एसीबी को जांच जारी रखने के निर्देश दिए और नई अर्जी दाखिल करने की छूट दी.
पूर्व IPS मणिलाल पाटीदार की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब, अगली सुनवाई 17 जुलाई को
पूर्व आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है. पाटीदार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और अवैध संपत्ति के गंभीर आरोप हैं.
पशुओं के साथ यौन हिंसा पर कार्रवाई की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जुलाई में होगी सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट जुलाई में उस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें पशुओं के खिलाफ यौन हिंसा को अपराध घोषित करने की मांग की गई है. याचिका में बीएनएस से धारा 377 के हटने से बने कानूनी खालीपन पर चिंता जताई गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने महिला जज से दुर्व्यवहार करने वाले वकील को राहत देने से इनकार किया, सजा बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने महिला न्यायिक अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले वकील संजय राठौर की सजा कम करने की याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती ज़रूरी है, जिससे महिला अधिकारियों की गरिमा सुरक्षित रहे.
सुप्रीम कोर्ट से वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय चिकित्सा पद्धति के राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी को अंतरिम राहत दी है. कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के नियुक्ति रद्द करने वाले फैसले पर रोक लगाई, ताकि उन्हें पेंशन व सेवानिवृत्ति लाभ से वंचित न किया जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार बैंक अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में कार्यवाही फिर से शुरू करने के दिए आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के बैंक अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में पटना हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर कार्यवाही फिर से शुरू करने का निर्देश दिया. अधिकारियों पर ग्राहक के गिरवी सोने के आभूषण न लौटाने का आरोप है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में अहलमद की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टाली, जांच प्रभावित होने की चिंता
दिल्ली हाई कोर्ट ने राऊज एवेन्यु कोर्ट के अहलमद मुकेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जून तक टाल दी. कोर्ट ने कहा कि जमानत से जांच प्रभावित हो सकती है.
रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस हिरासत में मौत के मामले में SHO को FIR दर्ज करने का दिया आदेश
रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की हिरासत में शेख शादत की मौत के मामले में थाने के SHO को FIR दर्ज करने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया. कोर्ट ने गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच पर जोर दिया.







