Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पूरी से मानहानि मामले में बिना शर्त माफी मांगी. हाईकोर्ट ने 50 लाख रुपये हर्जाना देने और वेतन कुर्क करने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' पर दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार किया और याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी. फिल्म को लेकर धमकियों और विवादित बयानों के चलते कर्नाटक में विरोध जारी है.

असम में ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटालों से संबंधित मामले में आरोपी तपन उर्फ तारिक बोरा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जुलाई में सुनवाई करेगा.

अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी क्रिश्चयन जेम्स मिशेल की सुरक्षा से जुड़ी फाइल राऊज एवेन्यू कोर्ट में गायब होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई. कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को 7 जुलाई तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बटला हाउस में बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है. याचिका आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दायर की थी. कोर्ट अब 11 जून को सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने CLAT 2025 में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि मामला पहले से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है, इसलिए हस्तक्षेप संभव नहीं.

26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत, परिवार से एक बार बात करने की इजाजत मिली. कोर्ट ने जेल प्रशासन से स्वास्थ्य पर रिपोर्ट भी मांगी.

सुप्रीम कोर्ट ने समग्र शिक्षा योजना के तहत केंद्र द्वारा तमिलनाडु की राशि रोकने के खिलाफ दाखिल याचिका पर त्वरित सुनवाई से इनकार किया. राज्य सरकार ने 2,291 करोड़ रुपये की बकाया राशि की मांग की है, जिसे अवैध और असंवैधानिक बताया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट द्वारा मदुरै-तूतीकोरिन हाईवे पर टोल टैक्स वसूली रोकने के आदेश पर अंतरिम रोक लगाई. एनएचएआई की याचिका पर जवाब मांगा गया है, अगली सुनवाई तक टोल वसूली जारी रहेगी.

भिंड में पत्रकारों की पिटाई केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार किया. कोर्ट ने दो हफ्तों में हाई कोर्ट जाने को कहा, तब तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया.