Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम इस्माइल डोला पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसते हुए मुंबई, सूरत, अंकलेश्वर और राजकोट समेत 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है.

मेरठ डबल मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी सागर को राहत देने से इनकार कर दिया है. सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रमनाथ ने आरोपी की हरकत की तुलना अजय देवगन की एक चर्चित फिल्म से करते हुए कड़ी टिप्पणी की.

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने हिंडाल्को से जुड़े कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में कंपनी के पूर्व चेयरमैन-सीईओ एसके तमोतिया और महाप्रबंधक पीआरएस मणि को आरोप मुक्त करते हुए मुकदमा बंद कर दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट में महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एक जनहित याचिका दायर की गई है.

शेयर बाजार में 4 नई कंपनियों की लिस्टिंग से ठीक पहले अनिल अग्रवाल के वेदांता समूह पर ED ने बड़ी कार्रवाई की है. 1500 करोड़ रुपये के कथित फेमा (FEMA) उल्लंघन मामले में दिल्ली और मुंबई में छापेमारी की गई है.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मास्टरमाइंड दिनेश बिवाल और यश यादव समेत 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा दी है. सीबीआई अब 2025 के सिलेक्शन नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ियों और कक्षा 12वीं के मूल्यांकन में विसंगतियों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं की मैनुअल जांच की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों ने शपथ ले ली है, जिससे कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है. सीजेआई सूर्यकांत ने विस्तार भवन में आयोजित समारोह में जजों को पद की शपथ दिलाई.

AI deepfake Legal Case India: दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा का आदेश दिया है. साथ ही AI डीपफेक और नकली ई-कॉमर्स साइट्स को हटाने का आदेश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली बार काउंसिल चुनावों में अनियमितताओं के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.