गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
क्या सिर्फ पहचान के लिए सीमित होगा आधार? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सभी राज्यों को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड को नागरिकता, जन्मतिथि और स्थायी पते के सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है.
पंजाब में RTE कानून लागू न होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में पिछले 15 वर्षों से शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के प्रभावी ढंग से लागू न होने पर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने निजी स्कूलों में 25% गरीब बच्चों के दाखिले को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस भेजा है.
दिल्ली हाई कोर्ट से रेस कोर्स झुग्गीवासियों को बड़ी राहत, 1 जुलाई तक तोड़फोड़ की कार्रवाई पर लगी रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित रेस कोर्स इलाके की तीन झुग्गी बस्तियों में 1 जुलाई तक तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन्होंने वैकल्पिक आवास नहीं लिया है, उन्हें फिलहाल बेदखल न किया जाए.
रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (आरएएजी) के पूर्व एमडी सतीश सेठ से लगातार दूसरे दिन पूछताछ जारी
रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (आरएएजी) के पूर्व एमडी सतीश सेठ को मनी लॉन्ड्रिंग के कथित मामले में ईडी ने रिमांड पर लिया है.
दिल्ली दहलाने की थी साजिश, ISI और दाऊद नेटवर्क के चार गुर्गे 22 जून तक जेल भेजे गए
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अंडरवर्ल्ड से कथित साठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मंजीत सिंह और आंग कामी लामा को 22 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सरकारी कामकाज में बाधा डालने के कथित आरोपी आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार बहल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोपों का सामना कर रहे आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार बहल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.
रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) के पूर्व निदेशक पुनीत नरेंद्र गर्ग के खिलाफ दायर चार्जशीट पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने लिया संज्ञान
राउज एवेन्यू कोर्ट ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के पूर्व निदेशक पुनीत नरेंद्र गर्ग के खिलाफ कथित 40,000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है.
नीट केस: तिहाड़ जेल में बंद शुभम, मनीषा और धनंजय से पूछताछ करेगी CBI, राऊज एवेन्यु कोर्ट से मिली मंजूरी
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे और धनंजय लोखंडे से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने की सीबीआई को अनुमति दे दी है. साथ ही सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी गई है.
ट्रांसजेंडर संशोधन अधिनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम; 4 राज्यों के हाई कोर्ट्स की सुनवाई पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर संशोधित अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक और केरल हाई कोर्ट की कार्यवाहियों पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
बिना विधायकी दोबारा मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राकेश सिंह, सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने बिना किसी सदन का सदस्य रहे बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के मामले में बिहार सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.







