Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Akhilesh Yadav On Bengal Election: अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आप देखिये पैरा मिलिट्री और सेंट्रल फोर्सेज की एक पैरलल व्यवस्था खड़ी कर दी गई है. बीजेपी चाहे जो तिकड़म लगा ले, पश्चिम बंगाल में ममता दीदी थीं और रहेंगी. उन्होंने कहा कि वो अकेली हैं, लड़ेंगी भी और जीतेगी भी.

Acharya Pramod Krishnam On Rahul Gandhi: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व की कोई झलक नहीं दिखाई देती, इसलिए उन्हें अपने नाम से 'गांधी' शब्द हटा देना चाहिए.

Brij Bhushan Sexual Harassment Case: बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर विनेश फोगाट ने बड़ा हमला किया है. इस ओलंपियन पहलवान ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए खुलेआम कहा कि वो उन 6 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे. विनेश फोगाट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश की वजह से अबतक वो चुप थीं.

Vinesh Chandel Bail: इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पैक) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद वे तिहाड़ जेल से रिहा होकर बाहर आ गए.

Mexico City Sinking: दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक मैक्सिको सिटी के वजूद पर खतरा मंडराने लगा है. यह शहर धीरे-धीरे जमीन के अंदर समाते जा रहा है. इसकी पुष्टि नासा और इसरो के संयुक्त सैटेलाइट मिशन निशार के ताजा आंकड़ों से हुई है. जिसके मुताबिक यह शहर बड़ी तेजी के साथ जमीन के अंदर धंसते जा रहा है.

MP Dinesh Sharma Lucknow: राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बाल्मीकि/धानुक समाज लखनऊ के प्राण की तरह है. यह श्रम शक्ति जितनी मजबूत होगी, उतना ही प्रदेश भी मजबूत होगा. एक मजबूत शहर वही होता है, जहां मजदूरों का सम्मान होता है.

Slope First Policy India: मोदी सरकार ने हिमालयी और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में सड़क निर्माण को लेकर पुरानी प्रक्रिया को बदलने के लिए नई 'स्लोप फर्स्ट पॉलिसी' लागू कर दी है. इस नई नीति के तहत अब किसी भी पहाड़ों में सड़क निर्माण करने या पहाड़ काटने से पहले ढलान को स्थिर करना जरूरी होगा.

Bengal Re Polling: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर आज शनिवार को दोबारा मतदान हुआ. सुबह 7 बजे से शुरू हुई री-पोलिंग शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. शाम 5 बजे तक 15 बूथों पर औसत मतदान 86.90 प्रतिशत दर्ज हुआ.

Dhanbad Coal Slurry Accident: झारखंड के धनबाद में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के मुनीडीह कोल वाशरी में कोयले की स्लरी (कोल पाउडर मिश्रित गाद) गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई.

India Women T20 World Cup Squad 2026: भारत ने महिला T20 विश्वकप 2026 को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में राधा यादव और यास्तिका भाटिया की वापसी हुई है. शनिवार को चयन समिति की बैठक हुई.