Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Lucknow Student Death Shock: रविवार को लखनऊ में 6 कक्षा के एक छात्र की छत से गुजर रहे हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई. छात्र की पहचान सौरभ (15) के रूप में हुई है. वह बिजनौर थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी फेस-3 का रहने वाला था.

PM Modi On Sanae Takaichi Victory: रविवार को जापान की प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव नेता सानाए ताकाइची के गठबंधन की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी. तकाइची ने विंटर स्नैप पोल में इतिहास रचते हुए बहुमत हासिल किया है.

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर में एक अमीर तंबाकू कारोबारी के बेटे ने अपनी तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को उड़ा दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बुलेट बाइक पर सवार व्यक्ति उड़कर 10 फीट दूर जा गिरा.

Gaurav Gogoi Pakistan link: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. असम कैबिनेट ने उनके कथित पाकिस्तान लिंक को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला मानते हुए जांच के लिए गृह मंत्रालय को भेजने का फैसला किया है.

Brandon Gill: डोनाल्ड ट्रंप के सांसद गिल ने कहा कि डलास के हालात ऐसे हो गए हैं कि जहां देखो वहां पर मुस्लिम धर्म की पहचान दिखता है. यहां तेजी से इस्लामीकरण हो रहा है. कुछ मॉल ऐसे दिखते हैं जैसे वो डलास नहीं बल्कि पाकिस्तान के हैं.

NEET Student Rape Case: पप्पू यादव की गिरफ्तारी और नीट छात्रा की मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता पटना से लेकर जहानाबाद तक प्रदर्शन कर रहे हैं. जहानाबाद में AISA के कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ न्याय यात्रा तक निकाल रही है. वहीं पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

Ahmedabad Child Abuse: गुजरात के अहमदाबाद में 23 साल के एक युवक ने 7 साल के मासूम लड़के को नमाज पढ़ाने के बहाने मस्जिद की छत पर ले गया और उसके साथ कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें आज रविवार को पटना सिविल कोर्ट ने ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया. शनिवार की देर रात उन्हें पटना के बेउर जेल ले जाया गया.

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील साइन होने वाले दिन से भारत 800CC से 1600CC क्षमता वाली हार्ले डेविडसन बाइकों पर लगाये गए टैरिफ को हटा देगा. इन बाइकों पर लगने वाले आयात कोटे को भी खत्म कर दिया जाएगा. वहीं अमेरिका से भारत आने वाले अन्य बेहतरीन बाइकों पर भी नाम मात्र का टैरिफ लगाया जाएगा.

North Korea Execution: दक्षिण कोरियाई ड्रामा और म्यूजिक सुनने के चलते उत्तर कोरिया में 3 बच्चों को सरेआम फांसी पर लटका दिया गया. उत्तर कोरिया में साउथ कोरिया के किसी भी ड्रामा या संगीत को देखना या सुनना सबसे बुरा अपराध माना जाता है.