Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Surajkund Mela Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को सूरजकुंड मेले में एक झूला टूटकर नीचे गिर गया. उस समय झूले पर 20 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई. वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं.

Operation Chori Ki Baraat: देश में शादियों का सीजन चल रहा है. बैंक्वेंट हॉल में खुशियों की शहनाईयां बज रही हैं. घरवाले दिल खोलकर पैसा खर्च कर रहे हैं.. लेकिन दिल्ली-एनसीआर के बैंक्वेंट हॉल वाले खुशी के इस मौके पर सरकार की तिजोरी में डाका डाल रहे हैं.

Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में 4 तरह के हिंदू हैं. पहले वो हैं जो गर्व से कहते हैं कि हम हिंदू हैं. दूसरे वो हैं जो हम हिंदू हैं तो क्या. इसमें गर्व करने वाली क्या बात है. तीसरे वो हैं जो कहते हैं कि धीरे से बोलो कि हम हिंदू हैं.

Vaibhav Sooryavanshi को लेकर अब ज्योतिषों ने बड़ा खुलासा किया है. ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस क्रिकेटर की कुंडली में ही मैच विनर बनने का योग छिपा है. 27 मार्च 2011 में जन्मे वैभव सूर्यवंशी धनु राशि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के जातक हैं. यह एक ऐसा संयोग है जो खेल जैसे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुर्लभ और शुभ माना जाता है.

Uttar Pradesh News: आरएसएस नेता व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार ने एकेडमी का उद्घाटन किया. शिक्षाविदों व समाज के नुमाइंदों की मौजूदगी में उन्होंने तालीम को चरित्र, इंसाफ़ और राष्ट्रीय तरक्की का एक ज़रिया बताया.

NEET Student Rape: पप्पू यादव पटना में NEET छात्रा के बलात्कार व हत्या मामले को लेकर काफी सक्रिय थे. वो लगातार इस मामले को उठा रहे थे और सरकार को घेर रहे थे. उन्होंने इस मामले को लेकर कई ऑडियो क्लिप भी जारी की थी. जो कथित तौर पर अस्पताल के कर्मचारियों की थी.

Cricket History In USA: अमेरिका (USA) में क्रिकेट ब्रिटिश उपनिवेशवादियों ने 18वीं शताब्दी में लाया था. यहां क्रिकेट का पहला लिखित रिकॉर्ड 1709 में मिलता है, जिसमें इस खेल का जिक्र हुआ है. ब्रिटिशर्स ने ही अमेरिका में क्रिकेट को आगे बढ़ाया.

Prince Encounter Hajipur: वैशाली पुलिस ने सोना लूटने के मामले में वांछित कुख्यात अपराधी प्रिंस का एनकाउंटर कर दिया. प्रिंस को सुबोध सिंह गैंग का मास्टरमाइंड माना जाता था. इस गैंग पर देश के 7 राज्यों में 300 किलो से ज्यादा सोना लूटने का आरोप है.

Nadi Pariksha Workshop: रोग निदान एवं विकृति विज्ञान (आरएनवीवी) विभाग, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली की ओर से बुधवार को संस्थान परिसर में नाड़ी परीक्षा विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया.

IND vs ENG U-19 WC Final Update: ICC मेन्स अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें एक-दूसरे को पटखनी देने की जोर आजमाइश कर रही हैं. यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हो रहा है. जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया.