Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Budget 2026: आज 1 फरवरी 2026 दिन रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. यह भारत के इतिहास में दूसरा मौका होगा जब रविवार को बजट पेश किया जाएगा. इसका प्रसारण संसद टीवी और दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर होगा.

Iran Serial Blast: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच शनिवार को ईरान धमाकों से दहल उठा. एक के बाद एक ईरान के 4 शहरों में सीरियल ब्लास्ट हुए. जिसकी वजह से तेहरान की सड़कों पर लाशों के ढेर लग गए.

West Bengal Accident: पश्चिम बंगाल के हल्दिया औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम मुकाबले में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 42 बॉल में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 43 बॉल में 103 रन बनाए.

Avimukteshwaranand Controversy: प्रयागराज में मौनी अमावस्या को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच हुआ टकराव बढ़ता जा रहा है. अब अभिषेक ब्रह्मचारी ने योगी आदित्यनाथ का समर्थन करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद के शंकराचार्य होने पर ही सवाल उठा दिए हैं.

Sunetra Pawar: अजित पवार की मौत के 4 दिनों बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि वो दादा के सपनों को साकार करेंगी.

BLA Operation Herof: बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शनिवार को पूरे बलूचिस्तान में 'ऑपरेशन हेरोफ 2.0' को अंजाम दिया. इसके बाद प्रांत के कई जिलों से पाकिस्तानी मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाकर हथियारबंद झड़पें, धमाके और हमले हुए.

Sunetra Pawar Deputy CM: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के चौथे दिन सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहला डिप्टी सीएम बन गईं हैं. उन्हें महाराष्ट्र के लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शपथ दिलाई. यह शपथग्रहण समारोह लगभग 12 मिनट तक चला.

Amit Shah Attack Mamata Banerjee: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कोलकाता के आनंदपुर इलाके में हुई भीषण आग की घटना को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

CM Yogi Adityanath: लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म गोदान की कास्ट से मुलाकात की. फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विनोद चौधरी अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म गोदान का पोस्टर भी जारी किया.