Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
Nawada Inter Exam 2026 में सख्ती, जूता पहनने पर नो एंट्री, DM और SP की सख्त चेतावनी
बिहार के नवादा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. गांधी इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जूता पहनकर आने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे छात्रों में हलचल देखी गई.
राहुल गांधी की स्पीच पर रण! स्पीकर पर पेपर उछालने वाले विपक्ष के 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Congress MP Suspension: मंगलवार को संसद सत्र के दौरान विपक्ष के कुछ सांसदों ने पीठासीन लोकसभा स्पीकर के ऊपर कागज उछाल दिया. इससे नाराज होकर स्पीकर ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया.
मोदी-ट्रंप के बीच महा-डील! अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर किया 18%, निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत
India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. उन्होंने ये कमी रेसिप्रोकल टैरिफ पर की है. टैरिफ पर निर्णय लेने से पहले ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की थी.
बाहुबली अनंत सिंह पर आ गया फैसला! कल लेंगे विधायक की शपथ
Anant Singh Mokama: बिहार के बाहुबली और छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह मंगलवार को विधायक की शपथ लेंगे. अनंत सिंह फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में बेऊर जेल में बंद हैं.
टैरिफ की बर्फ पिघलेगी? ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर लंबी बात, बड़ी ट्रेड डील के संकेत
Donald Trump Modi Phone Call: वैश्विक स्तर पर भारी हलचल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. यह जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दी.
सेल्फी का जानलेवा शौक! ट्रैक पर फोटो लेते वक्त UP के 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, तीसरे की हालत गंभीर
Rajkot Rail Accident: गुजरात के राजकोट में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर यूपी के दो युवकों की मौत हो गई. दोनों सेल्फी लेने के लिए ट्रैक पर खड़े थे. तभी ट्रेन आ गई, और दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. वहीं एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है.
13 साल की नाबालिग और ट्रंप की अय्याशी! एपस्टीन फाइल्स के उन पन्नों की कहानी, जिन्हें रोकना चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप
Jeffrey Epstein Case: अमेरिकी न्याय विभाग ने बीते शुक्रवार को जेफरी एपस्टीन (Epstein files) से जुड़े दस्तावेजों को जारी किया. इन 30 लाख दस्तावेजों के रिलीज होते ही दुनिया में हड़कंप मच गया. इनमें दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम शामिल है
संतों के आपसी विवाद से पीड़ा में धीरेंद्र शास्त्री; बोले- एक-दूसरे की निंदा करना सनातन के लिए घातक
Dhirendra Shastri: धार जिले के श्री मोहनखेड़ा जैन तीर्थ में एक दिवसीय दिवसीय कथा और प्रवचन के सिलसिले में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर, धीरेंद्र शास्त्री इंदौर पहुंचे. मीडिया से चर्चा में धीरेन्द्र शास्त्री ने संतों का विवाद देखकर पीड़ा जताते हुए कहा कि यह सनातन के लिए ठीक नहीं है
केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, कहा- लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे
Sonam Wangchuk: केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वो लद्दाख को नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे. इस जहर को हम ऐसे ही फैलने नहीं दे सकते.
दलाई लामा को ग्रैमी मिलने पर चीन को लगी मिर्ची! ड्रैगन ने इसे चीन विरोधी अलगाववादी साजिश बताया
Dalai Lama: तिब्बत से निर्वासित धर्मगुरु और अध्यात्मकि नेता दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है. दलाई लामा को मिले इस सम्मान से चीन बौखला गया है. चीन ने कहा कि ग्रमी अवार्ड का इस्तेमाल चीन विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जिसका वो कड़ा विरोध करता है.







