Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


India EU FTA Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर समझौता हो गया. इस ट्रेड एग्रीमेंट पर पूरी दुनिया की नजर थी. बीबीसी ने इसे जहां ऐतिहासिक समझौता बताया. तो वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रंप की नीतियों का परिणाम बताया.

Under 19 World Cup: अंडर-19 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के शतक के अलावा गेंदबाजों की अहम भूमिका रही.

UGC New Rules Caste Discrimination: AISHE की 2020-2021 की रिपोर्ट के मुताबिक उच्च शिक्षण संस्थानों में कुल छात्रों की संख्या में सबसे ज्यादा जनरल यानी सवर्ण छात्रों की रही. सवर्णों की कुल संख्या 44.2% थी. इसके बाद क्रमश: OBC- 35.8%,SC-14.2% और ST- 5.8% रही.

India EU Relations: भारत-यूरोपीय यूनियन बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत-यूरोपीय यूनियन रिश्तों में एक नए युग का शंखनाद है. ये उपलब्धियां विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों के बीच हो रहे अभूतपूर्व एलाइनमेंट का प्रतीक हैं.

Rohini Acharya Attack Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बहन रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर राजद पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया.

Shankaracharya Controversy: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी दो पक्षों में बंट गए हैं. योगी आदित्यनाथ के समर्थन में अयोध्या मंडल के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने यह इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है.

Balochistan Crisis: बलूचिस्तान में पाकिस्तान ने जुल्म की इंतहा कर दी है. आए दिन लोगों को जबरन गायब के मामले सामने आ रहे हैं. मानवाधिकार समूह के मुताबिक 2025 में 1,200 से ज्यादा लोगों को जबरदस्ती गायब किया गया और लगभग 200 एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल हत्याएं दर्ज की गईं.

Shankaracharya Controversy: अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर अविमुक्तेश्वरानंद ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद को पाने के लिए लोग कितने सालों तक मेहनत करते हैं. एक सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा यह दिखाता है कि उनके मन में सनातन को लेकर कितना सम्मान है.

Rohtas Double Murder: डुमरिया गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो लोगों को गोली मार दी गई. दोनों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों की पहचान तिलौथू के उचैला गांव के रहने वाले 45 साल के रुपेश सिंह और तिलौथू के विनय प्रजापति के रूप में हुई है. दोनों जमीन के कारोबार में लगे हुए थे.

Himachal News: चंबा में 23 जनवरी को लापता 2 युवकों का शव 4 दिनों के बाद रेस्क्यू टीम को मिला. कुत्ता उस समय भी शव के पास ही बैठा हुआ था. उसके गले में हल्की चोट भी लगी हुई थी. मृतक विकसित राणा घरेड़ का रहने वाला था, जबकि उसके मामा का लड़का पीयूष मलकोता का रहने वाला था.