Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
MP में आफत की बारिश! 13 जिलों में रेड अलर्ट, तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ होगी झमाझम
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विभाग के भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में बने निम्न दबाव के कारण राज्य के बड़े हिस्से में व्यापक वर्षा जारी है, और पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है.
इतना भारी कि 1 दिन में सिर्फ 10 KM! जानिए UP की सड़कों पर रेंग रहे इस विशालकाय ट्रक की क्या है हकीकत?
Giant Viral Truck In UP: ट्रक पर लोड ये विशालकाय मशीन 200 टन वजनी सुलजर वेसल है. आसान भाषा में कहें तो एथेनॉल/बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए एक वैक्यूम बॉइलर, जिसका इस्तेमाल मक्के या गन्ने से एथेनॉल बनाने में किया जाता है. इसे बेल्जियम से समुद्र मार्ग के जरिये ओडिशा के पारादीप पोर्ट लाया गया.
‘दूसरे की चमचागिरी नहीं करेंगे…’, सपा से गठबंधन पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- इस बार मलाईदार सीटें चाहिए
Imran Masood: इमरान मसूद ने कहा कि प्रभारी जो बोल रहे हैं या जो मैं बोल रहा हूं या फिर जो प्रदेश अध्यक्ष बोल रहे हैं, सब पार्टी के लिए बोल रहे हैं. हम पार्टी के लिए ही लड़ रहे हैं. हम तो पार्टी के लिए बोलने वाले लोग हैं. हम अपनी पार्टी की वफादारी करेंगे. हम दूसरे की वफादारी थोड़ी करेंगे.
बेकाबू हो रहा AI? OpenAI एजेंट्स ने अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स में लगाई सेंध, कई यूजर्स की तस्वीरें की लीक
AI Agents Security Breach: OpenAI एजेंट्स ने बिना किसी कमांड के अमेरिकी सरकार की एक वेबसाइट में छेड़छाड़ कर दी. इसमें अमेरिकी शेयर बाजार नियामक SEC और कॉमर्स डिपार्टमेंट जैसी बेहतरीन सुरक्षा वाली वेबसाइट भी शामिल हैं. इसकी जानकारी खुद ओपन एआई ने दुनिया को दी.
चाहे कोई भी हो… पीड़िता की पहचान पर लक्ष्मण रेखा क्यों? समझिए पूरा कानून
Bihar Jamui Case: किसी यौन अपराध की पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करना कानून की नजर में गंभीर मामला है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है पीड़िता की सुरक्षा. पहचान सामने आने पर उसे सामाजिक दबाव, बदनामी और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, मामले की जांच और गवाहों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है.
महंगाई की तगड़ी मार! टोंड मिल्क से लेकर दही तक सब हो गया महंगा, ये है ताजा रेट?
Milk Price Hike: तमिलनाडु में प्राइवेट डेयरियों ने दूध और दही के दाम बढ़ाकर आम लोगों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका दे दिया है. टोन्ड मिल्क से लेकर फुल क्रीम तक के रेट बढ़ चुके हैं. नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. दाम बढ़ने के बाद 500 मिली टोन्ड मिल्क का पैकेट अब 31 रुपये की जगह 32 रुपये में मिलेगा.
NDA के भीतर फूटा असंतोष! BJP के 3 बड़े सहयोगियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा, मांगी सफाई
SIR Controversy: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एनडीए के भीतर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के तीन सहयोगी दलों- चिराग पासवान की लोजपा (रा), उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM और चंद्रबाबू नायडू की TDP ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की है.
‘ज़िंदगी के दिन कम बचे हैं…उड़ा देंगे’, कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी
Acharya Pramod Krishnam: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी कथित तौर पर अमेरिका के एक मोबाइल नंबर से भेजे गए ऑडियो संदेश के जरिए दी गई. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. धमकी देने वाले के मुताबिक वो प्रतिबंधित बब्बर खालसा संगठन से जुड़ा हुआ है.
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट
Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई. उसने शुक्रवार की सुबह आश्रम की चार मंजिला इमारत से नीचे छलांग लगा दी. घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला और उसके कमरे से खून से सना ग्राइंडर बरामद हुआ है.
‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले
Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद पिछले चार साल में उन्हें कुछ खास नहीं मिला. साथ ही यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कांग्रेस अब उन्हें वापस लेगी.





