Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Huntingdon Train Stabbing Case: शनिवार को ब्रिटेन के कैंब्रिजशायर में एक ट्रेन में घुसकर हमलावरों ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने ट्रेन रोककर इस घटना को अंजाम देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Anant Singh Arrest: मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. अनंत सिंह को पुलिस रिमांड पर भी लिया जाएगा.

Pawan Singh On Khesari Lal Yadav: भाजपा नेता और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने छपरा से चुनाव लड़ रहे राजद नेता खेसारी लाल यादव के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जंगलराज बेहतर था, जिसमें पैसे देकर जिंदा तो रह जाते थे.

Dularchand Yadav Murder Case: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या ने भूमिहार-यादव के शक्ति संतुलन को हिलाकर रख दिया है. वर्षों से सुसुप्त अवस्था में पड़े जातीय हिंसा को यह हत्या फिर से जीवित कर सकती है. मोकामा में भूमिहार सबसे ज्यादा हैं, लेकिन यादव और धानुक भी कम नहीं हैं.

JD Vance Wife Religion Controversy: अपनी पत्नी के धर्म परिवर्तन को लेकर दिये गए बयानों के चलते अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस विवादों में हैं. जेडी और उषा की शादी के 11 साल हो चुके हैं. उन दोनों के तीन बच्चे हैं. बेटी का नाम मिराबेल है और दो बेटों का नाम इवान और विवेक है.

Indian businessman Scam USA: भारतीय मूल के उद्योगपति बंकिम ब्रह्मभट्ट पर अपनी कंपनियों के खातों में फर्जी ग्राहक और फर्जी इनवॉइस दिखाकर करोड़ों डॉलर का लोन प्राप्त करने का आरोप है. धोखाधड़ी सामने आने के बाद से बंकिम ब्रह्मभट्ट का लिंक्डन प्रोफाइल को हटा दिया गया है.

RJD Candidate Ritlal Yadav: राजद के विधायक रीतलाल यादव 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव जेल से ही लड़ेंगे. राजद ने उन्हें दानापुर से टिकट दिया है. रीतलाल यादव इस समय भागलपुर जेल में बंद हैं.

Australia Supports India On Terrorism: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कैनबरा में आतंकवाद निरोध पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 15वीं बैठक भी संपन्न की. इसमें कट्टरपंथ और आतंकवाद का मुकाबला करने में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई.

Azharuddin Telangana Minister Oath: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राजभवन में हुए एक समारोह में अजहरुद्दीन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

India vs Australia 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बदलाव के साथ उतरी है.