Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Jitan Ram Manjhi On Bihar Election: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सबके साथ बात हो गई है. नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे. इस बार हमलोग प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापस आ रहे हैं. उनके नेतृत्व में बिहार लगातार विकसित बिहार की तरफ आगे बढ़ रहा है.

India US Defence Partnership Deal: राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अमेरिकी युद्ध सचिव पीटर हेगसेथ के साथ बैठक की. जहां उन्होंने 10 साल के लिए अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए.

Powai Encounter Case: अधिवक्ता नितिन सातपुते का आरोप है कि इस मामले में कमर के नीचे गोली मारी जा सकती थी, लेकिन उसका सीधे एनकाउंटर कर दिया गया. इससे पता चलता है कि जरूर कोई बड़ी बात छिपाई जा रही है.

NASA Hiding Truth 3I ATLAS: 3I/ATLAS हमारे सौरमंडल से गुजरने वाला तीसरा ज्ञात पिंड है. जो मूल रूप से अन्य ग्रहों से आया हो सकता है. हॉर्वर्ड वैज्ञानिक ने दावा किया कि इसका प्रक्षेप पथ अजीब और संदिग्ध है. ऐसी चीजें धूमकेतु में नहीं दिखती हैं.

Womens World Cup 2025 Final: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से इसी स्टेडियम में 2 नवंबर को खेला जाएगा.

Bihar Chunav Aurangabad Seat: इस विधानसभा सीट की स्थापना के बाद से ही कांग्रेस का इसपर दबदबा रहा है. कांग्रेस ने इस सीट पर कुल 8 बार जीत दर्ज की है. जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 4 बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.

Sirajuddin Haqqani Warning Pakistan: अफगानिस्तान के कार्यवाहक गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसकी किसी भी अक्रामकता को तालिबान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा. TTP का मुद्दा पाकिस्तान की अंदरूनी समस्या है.

Fake BARC Scientist Arrest: मुंबई पुलिस ने फर्जी BARC वैज्ञानिक बनकर विदेश यात्रा करने वाले अख्तर हुसैन कुतुबुद्दीन अहमद के 'मृत' भाई को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल के रूप में हुई है. 59 साल के हुसैनी को दो दिन पहले ही दिल्ली के सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया है.

Pakistan Afghanistan Peace Talks Failed: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर हुई वार्ता असफल हो गई है. अब इसको लेकर पाकिस्तान ने तालिबान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की बात कही है.

Amazon Layoffs Worldwide: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन दुनिया भर में 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. इसका असर भारत जैसे विकासशील देशों पर भी देखने को मिलेगा. भारत में कम से कम 1000 लोगों की नौकरियां खतरे में हैं.