Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Pakistan Food Crisis: पाकिस्तान बढ़ती कीमतों के कारण गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहा है. आवश्यक वस्तुओं की मांग और आपूर्ती के बीच बढ़ते गैप की वजह से लोगों को दो वक्त का भोजन मिलना मुश्किल हो रहा है.

Radhika Yadav Murder Case: पुलिस ने राधिका मर्डर मामले में राधिका के पिता के खिलाफ 254 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है. इसमें हत्या के कारणों की जानकारी दी गई है. पुलिस ने इस मामले में दीपक यादव को एकमात्र आरोपी बताया है.

Nitish Kumar Election Rally Muzaffarpur: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह सभा न सिर्फ जदयू के लिए प्रचार की शुरुआत होगी, बल्कि यह प्रदेशभर में चुनावी माहौल को भी गति देगी. मीनापुर और कांटी दोनों ही विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

Trump Called zelensky Stop War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. ट्रंप ने यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने के अपने पुराने रुख से हटते हुए दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि उन्हें टॉमहॉक की जरूरत ही न पड़े.

Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाकिस्तान का दोगलापन फिर उजागर हो गया है. सभी खिलाड़ी मैच खेलने के बाद अपने-अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे. तभी पाकिस्तानी वायुसेना ने इनके ऊपर बम गिरा दिया. जिसमें 8 खिलाड़ियों की मौत हो गई.

Mehul Choksi Extradition: एंटवर्प की एक अदालत ने भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप है.

Ramgarh Assembly Election 2025: रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा राजपूत वोटर हैं. बीजेपी से उतरने वाले अशोक कुमार सिंह खुद राजपूत जाति से आते हैं. वहीं राजद के अजीत सिंह भी राजपूत हैं. यहीं डर बीजेपी को सता रहा है. कि कहीं राजपूत मतदाताओं में बिखराव से अशोक कुमार सिंह का मामला बिगड़ ना जाए.

Rivaba Jadeja Became Minister: गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. इसके लिए 25 मंत्रियों की लिस्ट सामने आई है. नए मंत्रिमंडल में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी शामिल किया गया है.

Delhi NCR AQI Red Zone: दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद खराब हो गई है. गाजियाबाद में 17 अक्टूबर 2025 की सुबह एक्यूआई 301 तक पहुंच गया था, नोएडा सेक्टर 125 का एक्यूआई 337 दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 365 दर्ज हुआ.

Chirag Paswan Candidate List: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस चुनाव में उन्होंने राजपूत और यादव जाति के 5-5 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है.