Bharat Express DD Free Dish

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Omar Abdullah Speech: सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि साल 2019 में अगर जम्मू-कश्मीर के हालात न बदले जाते तो आज पीओके के लोग खुद भारत से जुड़ने के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे होते. उन्होंने कहा कि उस पार (POJK) की हालत देखकर पता चलता है कि हमारे पुर्वजों ने जो फैसला लिया था वह बिल्कुल सही था.

India Manufacturing Growth: PM मोदी ने कहा कि देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं और उपभोक्ताओं की संख्या लगभग चार गुना बढ़ी है. इसी अवधि में पेटेंट की संख्या चार गुना हुई है, जबकि डिजिटल लेनदेन 100 गुना बढ़ चुके हैं, जो भारत के तेजी से डिजिटलीकरण को दर्शाता है.

Punjab MBBS Fee Hike: पंजाब में एमबीबीएस की फीस बढ़ाए जाने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब सरकार के इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए इसे मेधावी छात्रों और मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ अन्याय बताया है.

Greenland Oil Drilling: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर जारी दावों के बीच एक अमेरिकी तेल कंपनी ने इस रणनीतिक आर्कटिक द्वीप में तेल की खोज के लिए ड्रिलिंग की तैयारी शुरू कर दी है. खास बात यह है कि ग्रीनलैंड की सरकार ने कहा है कि कंपनी को अभी ड्रिलिंग की अनुमति नहीं मिली है.

Jagtar Singh Hawara Parole: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को एक पत्र भी लिखा है. पत्र में उन्होंने हवारा की मां की तबीयत का हवाला दिया है. हवारा उग्रवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ आतंकी है.

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं से सीधी बातचीत की. इस दौरान छात्रों ने सरकारी भर्तियों, पेपर लीक, नॉर्मलाइजेशन और लंबे समय से अटकी परीक्षाओं से जुड़ी अपनी परेशानियां उनके सामने रखीं.

Prayagraj Dating App Honeytrap: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महिला डेटिंग ऐप के जरियों लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये वसूल लिये. आरोप है कि वो लोगों से डेटिंग ऐप के जरिये अलग-अलग नामों से दोस्ती करती थी और इसी दौरान उनके साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लेती थी.

Delhi Pregnant Daughter Murder: दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी अविवाहित बेटी को नदी में डुबोकर मार डाला. बेटी की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने बेटी के पैर छूकर माफी मांगी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Actor Anupam Shyam Death: अभिनेता अनुपम श्याम ओझा आज भी 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में निभाए गए किरदार 'ठाकुर सज्जन सिंह' को लेकर लोगों के बीच मशहूर हैं. उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक दमदार आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अलग अंदाज की वजह से खास पहचान बनाई.

Charkhi Dadri Gangwar: हरियाणा के चरखी दादरी में एक बार फिर गैंगवार की पुरानी कहानी सामने आ गई है. गुरुवार को शहर थाना के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में प्रदीप कासनी गैंग से जुड़े 7 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.