Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
मंदिर की लूट से लेकर पेट्रोल में मिलावट तक; योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav Targets Yogi Government: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार और राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग रामराज्य की बात करते हैं लेकिन 'राम धन' को ही लूट लेते हैं.
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत: तंजीद का शतक और हसन महमूद के 9 विकेट से रचा नया इतिहास
Bangladesh First Test Win: बांग्लादेश ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट को 9 विकेट से अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पूरी टीम की कोशिशों की तारीफ करते हुए कहा कि यह नतीजा टीम के सभी 11 खिलाड़ियों के योगदान का नतीजा था.
खाद्य और दवाओं की गुणवत्ता पर अब एक साथ नकेल! तेलंगाना ने गठित की ‘TG SAFE’ अथॉरिटी, IPS अविनाश मोहंती बने कमिश्नर
Telangana News: तेलंगाना सरकार ने खाद्य सुरक्षा विभाग और औषधि नियंत्रण विभाग को मिलाकर एक ही प्रशासन के तहत लाने का फैसला किया है. इसे टीजी सेफ- तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स कहा जाएगा.
‘ईरान की नौसेना और वायुसेना पूरी तरह तबाह…’, डोनाल्ड ट्रंप बोले- होर्मुज स्ट्रेट को बनाऊंगा अमेरिका का हिस्सा
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को हराने के बाद वह होर्मुज स्ट्रेट को यूनाइटेड स्टेट्स का क्षेत्र घोषित कर देंगे. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दुनिया के इस सबसे अहम ऊर्जा मार्ग में से एक पर ट्रंप का यह दावा असाधारण है.
TMC नेता उपासना चौधरी पर ‘अंडा अटैक’! पुलिस पर ढिलाई और BJP-ABVP पर लगाया हमले का आरोप
Upasana Chowdhury Egg Attack: शनिवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट से संबद्ध तृणमूल कांग्रेस की युवा नेता उपासना चौधरी पर अंडे फेंके गए. यह घटना कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में घटी.
अबूझमाड़ में स्वतंत्रता की नई भोर! नक्सली खौफ को मात देकर आजादी के बाद पहली बार फहरा तिरंगा
Chhattisgarh Flag hoisting: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के नौ गांवों में आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. नक्सली हिंसा के साये में लंबे समय से दबे समुदायों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण था.
हॉकी वर्ल्ड कप का धमाकेदार आगाज! कप्तान हरमनप्रीत के डबल धमाल से भारत ने वेल्स को 3-1 से रौंदा
Hockey World Cup 2026: एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने 'पूल-डी' के पहले मैच में शनिवार को भारत ने वेल्स पर 3-1 से शानदार जीत हासिल की. वैगनर हॉकी स्टेडियम में दर्ज की गई इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनाल्टी कॉर्नर से किए गए 2 गोल भी शामिल रहे.
CM विजय के ‘पापा कहा हैं’ वाले बयान पर बवाल! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- अपनी मां से पूछो
Tamil Nadu News: तमिलनाडु सीएम विजय विधानसभा में बार-बार पूछ रहे थे कि 'पापा कहा हैं'. यहीं सवाल कई बार दोहराने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कुछ ऐसा कह दिया कि माहौल गर्मा गया. नैनार नागेंद्रन ने कहा कि अगर आप बार-बार विधानसभा में ये पूछेंगे कि पापा कहां हैं, पापा कहां हैं, तो कैसे पता चलेगा? आपको इसका उत्तर घर जाकर अपनी मां से पूछना होगा.
बलिया में झंडा फहराने पर ‘पंचायत’, ध्वजारोहण में नहीं पहुंचे सचिव जी तो ग्राम प्रधान ने दे दिया तगड़ा वाला नोटिस
Ballia News: बलिया में सचिव जी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, जिसपर प्रधान जी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेज दिया. यहीं नहीं प्रधान जी ने सचिव जी से 3 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है. उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की चेतावनी दी है.
2019 में हालात न बदलते तो आज भारत में मिलने को सड़कों पर होता PoJK; स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीएम उमर अब्दुल्ला
Omar Abdullah Speech: सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि साल 2019 में अगर जम्मू-कश्मीर के हालात न बदले जाते तो आज पीओके के लोग खुद भारत से जुड़ने के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे होते. उन्होंने कहा कि उस पार (POJK) की हालत देखकर पता चलता है कि हमारे पुर्वजों ने जो फैसला लिया था वह बिल्कुल सही था.





