Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Mysuru CBI Raid: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल), मैसूर के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक के बैंक लॉकरों से 1.24 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है.

Jehanabad Firing: बिहार के जहानाबाद जिले में रेत खनन से जुड़े विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, यह फायरिंग घोसी पुलिस स्टेशन के इलाके में चैती-पीपर और गिंजी गांवों के बीच हुई.

Taylor Swift Wedding: टेलर स्विफ्ट की शादी के बाद मैडिसन स्क्वायर गार्डन की स्क्रीन पर "JUST&T MARRIED" लिखा दिखाई दिया था. यह संदेश टेलर और ट्रैविस के नाम के शुरुआती अक्षर "T" को जोड़कर लिखा गया था. लेकिन व्हाइट हाउस के आधिकारिक X अकाउंट से इसी एरीना की एक बदली हुई तस्वीर पोस्ट की गई. जिसमें स्क्रीन पर Trump is your president लिखा दिखाया गया.

Gautam Adani: अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने गौतम अडानी और सात अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले को स्थायी रूप से वापस लेने के अपने फैसले का मजबूती से बचाव किया है. एक संघीय अदालत में दाखिल 10 पन्नों के जवाब में विभाग ने कहा कि यह अभियोजन कानूनी रूप से कमजोर, कूटनीतिक रूप से नुकसानदेह और ट्रंप प्रशासन की प्रवर्तन प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं था.

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह लोगों को क्षमादान देने का ऐलान किया है. ट्रंप का दावा है कि इन लोगों को बाइडन प्रशासन ने सिर्फ 'अपनी कार ठीक कराने' के लिए निशाना बनाया था. यह मामला कार रिपेयरिंग का नहीं, बल्कि स्वच्छ वायु अधिनियम के उल्लंघन से जुड़ा था.

PM Modi US Independence Day: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और वहां की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ओर से अमेरिका को इस ऐतिहासिक अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं हैं.

Pakistan Gangrape Case: पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया गया. पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने बताया कि उसके साथ पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के रिश्तेदार ने बलात्कार किया. पीड़िता एस्ट्रिड गैब्रिएला रॉबिन्सन ब्राचो ने बताया कि मुख्य आरोपी रजा डार ने उसकी रिहाई के लिए 1 लाख डॉलर बतौर फिरौती लिये.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में कथित जमीन घोटाले के बाद अब अस्पताल घोटाला सामने आया है. यहां कागज पर 6 सालों से 100 बेड का अस्पताल चल रहा है, लेकिन मौके पर अस्पताल तो छोड़िये एक ईंट तक नहीं रखी गई है. यहां तक कि जमीन का आवंटन तक नहीं हुआ है.

Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये का दान दिया था, लेकिन अब वह अपना दान वापस चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अयोध्या की अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे.

Sudhakar Singh Piprakothi Protest: मोतिहारी में शुक्रवार को गजब नजारा देखने को मिला. यहां पर बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद खुद ट्रैक्टर पर खेत जोतते नजर आए. उन्होंने किसानों के पक्ष में सरकार द्वारा ली गई जमीन पर खेत जोतकर किसानों के साथ विरोध जताया.