Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
खेत में दौड़ा रखी थी ‘मौत की बिजली’: अवैध बकरा मंडी की लापरवाही से गई किसान की जान; कलेक्ट्रेट पर फूटा गुस्सा
Tonk Farmer Death: टोंक में करंट लगने से किसान सीताराम गुर्जर की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया है. कलेक्टर टीना डाबी से मुलाकात और आश्वासन के बाद आखिरकार ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है. कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के लिए 3 दिन का समय दिया है.
छोटी खाटू में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, Sting ड्रिंक की 15,780 बोतलें और कैन सीज
Sting Drink Seized Rajasthan: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छोटी खाटू में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेप्सिको कंपनी की मशहूर ड्रिंक Sting की हजारों बोतलें और कैन जब्त किए हैं. विभाग की टीम ने खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम पर छापा मारकर कुल 15,780 बोतलें और कैन सीज किए.
‘चोर को दोषी ठहराएं, घर को नहीं’ : रामलला के दरबार पहुंचे अनुपम खेर ने की अपील- कानून और भगवान पर रखें भरोसा
Anupam Kher Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले राम मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि चोर हर जगह मिल सकते हैं, लेकिन इससे मंदिर की गरिमा या पवित्रता कम नहीं होती.
जमीनी नेता या नितिन नबीन के करीबी? बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार पर सियासत तेज
Bankipur Bypoll: पटना के बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छोड़ने से जितना चर्चा में नहीं आया उससे ज्यादा चर्चा उपचुनाव में अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाने से हो रही है. आरजेडी का आरोप है कि नितिन नवीन ने अपने पॉकेट का उम्मीदवार उतारा है ताकि सीट पर अपना कब्जा बरकरार रहे.
योगी के चेहरे पर लड़ेगी बीजेपी, तो सपा ने चला यह दांव: राम मंदिर विवाद के बीच यूपी की सियासत में ‘ब्राह्मण कार्ड’ की एंट्री
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने यूपी में ब्राह्मण वोटों को अपनी तरफ लाने के लिए दो प्रमुख ब्राह्मण चेहरों पूर्व विधायक पवन पांडेय और सांसद सनातन पांडेय को आगे किया है. दोनों नेता मुखर होकर ब्राह्मणों के मुद्दों को उठा रहे हैं. सनातन पांडेय जहां यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं.
लॉरेंस बिश्नोई का दुश्मन रच रहा भारत को दहलाने की साजिश, सुरक्षा एजेंसियों ने शहज़ाद भट्टी नेटवर्क का किया भंडाफोड़
Shahzaad Bhatti Network: लखनऊ और दिल्ली में अलग-अलग तारीखों पर दर्ज हुए दो मामलों की जांच के दौरान, एजेंसियों को दोनों शहरों के आरोपियों के फोन से एक ही संदिग्ध नाम मिला- शहजाद भट्टी. यूपी ATS ने बुलंदशहर के दो युवकों को आर्मी एरिया की रेकी के आरोप में गिरफ्तार किया था.
‘मिस्टर-G’ की जेम्स बॉन्ड वाली कहानियां और ₹425 करोड़ का चूना! इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से भारतवंशी ने की महाठगी
Indonesia Defense Scam: गौरव श्रीवास्तव ने खुद को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA से जुड़ा बताकर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भरोसा जीता. उस समय प्रबोवो इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री थे. आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर गौरव ने रक्षा सौदों के नाम पर करीब 425 करोड़ रुपये का फर्जी कर्ज मंजूर करा लिया.
गुड़ामालानी में युवक की मौत के बाद बढ़ा तनाव, मोर्चरी के बाहर हजारों ग्रामीणों का धरना जारी
Balotra ANTF Action: बालोतरा जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की कार्रवाई के दौरान हुई एक युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को मृतक के परिजनों और हजारों ग्रामीणों ने मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया.
देश के 18 शहरों में चलेगी वाटर मेट्रो, गंगा से डल झील तक दिखेगा नया ट्रांसपोर्ट मॉडल
India Water Metro: भारत में मेट्रो अब सिर्फ पटरियों पर ही नहीं, पानी की लहरों पर भी दौड़ती दिखाई देगी. कोच्चि में शुरू हुई देश की पहली वाटर मेट्रो सेवा के बाद अब केंद्र सरकार इस मॉडल को देश के अन्य शहरों में भी आगे बढ़ाने की तैयारी में है
‘दार-उल-इस्लाम गुजरात’ बनाने की थी साजिश: रिमांड पर चल रहे आरोपियों को मौके पर ले गई एटीएस; पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े तार
Gujarat ATS Jaish Module: गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड यानी ATS ने कथित जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल मामले में जांच तेज कर दी है. सोमवार को ATS की टीम पुलिस रिमांड पर चल रहे आठ आरोपियों में से तीन को बनासकांठा जिले के पालनपुर स्थित भागल गांव लेकर पहुंची. यहां जांच एजेंसी ने आरोपियों की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया.







