Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Kanpur Dumper Theft: कानपुर में पुलिस के नाक के नीचे से चोर डंपर उड़ा ले गए. चोरों ने इस चोरी को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि पुलिस को हवा तक नहीं लगी. जब मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में पुलिस की कई टीमों को चोरों को ढूंढने में लगाया गया.

Oman Ship Attack: ओमान के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए अमेरिकी हमले में 24 भारतीय फंस गए थे. जिसमें से 3 क्रू लापता हैं, वहीं बाकी 21 को रेस्क्यू कर लिया गया है. भारत ने अमेरिकी सेना के इस कार्रवाई की निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के इस हमले को लेकर अमेरिकी राजदूत को तलब किया है.

Valsad Suicide Case: गुजरात के वलसाड़ से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सरदार हाइट्स सोसाइटी के 13वें फ्लोर से एक युवक ने छलांग लगा दी. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक ऑनलाइन कर्ज से परेशान चल रहा था.

Hamid Karzai Warning To Pakistan: पाकिस्तान की पड़ोसी देश अफगानिस्तान में नापाक हमले लगातार जारी हैं. बुधवार को पाक सेना के हवाई हमलों में 26 लोग मारे गए. जिसके बाद अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामित करजई ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी.

Gorakhpur Murder Case: मां की तरेहवीं चल रही थी. चारों बेटे खर्च को लेकर बहस कर रहे थे. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने तैश में आकर अपने ही छोटे भाई की खोपड़ी में तमंचे से गोली दाग दी. जिस छोटे भाई की फरवरी में शादी होने वाली थी, उसकी अस्पताल में मौत हो गई.

Karnataka Businessman Suicide: कर्नाटक के मांड्या जिले में कपड़ा व्यापारी ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में राज्य सरकार की महिलाओं के लिए 'शक्ति' फ्री ट्रैवल स्कीम, बढ़ते कर्ज और व्यापार में नुकसान को इसकी वजह बताया गया है. 

Sapna Choudhary: हरियाणा की एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से घरेलू हिंसा मामले में मंगलवार को अंतरिम राहत मिल गई है. अदालत ने उन्हें महिला संरक्षण कानून के तहत सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति के खिलाफ कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं.

PoK Protest Firing: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मासूम कश्मीरी जनता पर पाकिस्तानी सेना ने जमकर गोलीबारी कर दी. इस दौरान कुल 26 लोग मारे गए, जिसमें 7 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं.

Ram Mandir Controversy: अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर में चढ़ावे के पैसों में घपला किया गया है. यह पहली बार नहीं है कि भारत के मंदिरों से पैसे गायब हुए हों. इससे पहले देश के कई प्रमुख मंदिरों से पैसों से लेकर सोने और हीरे के जेवरात गायब हो चुके हैं.

PM Modi: आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड आज पीएम मोदी ने तोड़ दिया. अबतक यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पास था. प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि के साथ देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.