Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Varanasi Meat Shops Closed: भारत की सांस्कृतिक नगरी काशी में अब मांस-मछली की दुकानें शहर से बाहर शिफ्ट की जाएंगी. यह फैसला काशी नगर निगम ने लिया है. इसके पीछे का कारण काशी को सांस्कृतिक नगरी के रूप में और बेहतर छवि बनाना बताया गया है.

India Vs Afghanistan Test: अफगानिस्तान ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 39.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं. इस टीम को महज 28 के स्कोर पर अब्दुल मलिक के रूप में पहला झटका लगा. अब्दुल टीम के खाते में सिर्फ 16 रन ही जोड़ सके.

Bikaner ACB Raid: बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने चलती बस में छापेमारी कर 1 करोड़ 30 लाख रुपये नकद बरामद किये. इस छापेमारी में राजस्थान बीज निगम के ड्राइवर सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि सरकार सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेती है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा देना या उसमें बदलाव करना प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है. यदि किसी को इस फैसले पर आपत्ति है, तो उसे सम्मानपूर्वक सरकार के सामने अपनी बात रखनी चाहिए.

French Open: फ्रेंच ओपन में शनिवार को खेले गए विमेंस सिंगल्स के फाइनल में 19 वर्षीय मीरा आंद्रीवा ने माजा च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. इसी के साथ, आठवीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी साल 1992 में मोनिका सेलेस के लगातार तीसरा खिताब जीतने के बाद से पेरिस में सबसे युवा महिला सिंगल्स चैंपियन बन गईं.

Sheikhpura Gold Robbery: बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के कीमती जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

Raju Kumar Singh Convicted: बिहार के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह डॉक्टर अर्चना गुप्ता मौत मामले में दोषी करार दिये गए हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उन्हें गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी बताया. कोर्ट ने अपने फैसले में बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को हिरासत में लेने का आदेश दिया है.

Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने हेलमेट पहनकर दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया, और लाठी-डंडों से जमकर पीटा.

Pawan Singh BJP MLC Candidate: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और गायक पवन सिंह की राजनीतिक करियक को आखिर पंख लग गए हैं. लंबे समय से इस सुपरस्टार के राजनीतिक भविष्य को लेकर सस्पेंस चल रहा था. अब जाकर भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC Election) के लिए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है.

Samrat Choudhary On Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सबसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का भारतीय क्रिकेट टीम में सलेक्शन हो गया है. अपनी तूफानी बल्लेबाजी से IPL 2026 में छा जाने वाले सूर्यवंशी को सीएम सम्राट चौधरी ने भी बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि वो भारतीय टीम के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम ऊंचा करेंगे.