Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


US Spain Relations: स्पेन में अमेरिका के राजदूत बेंजामिन लियोन ने स्पेन से टेलीकम्युनिकेशन, डेटा मैनेजमेंट और रक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में चीन के शामिल होने को लेकर बहुत सावधान रहने को कहा है. बेंजामिन लियोन ने चेतावनी दी कि रणनीतिक क्षेत्रों में चीन की बढ़ती मौजूदगी सुरक्षा, तकनीक और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खतरा पैदा कर सकती है.

Gopalganj Murder Case: बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में गुरुवार को मामूली विवाद में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है.

Jharkhand Teacher Viral Video: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान होकर झारखंड के गढ़वा के एक शिक्षक ने देसी जुगाड़ निकाला है. वह शिक्षक बाइक या कार छोड़कर घोड़े पर सवार होकर जनगणना का काम करने निकल पड़ा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Vizhinjam International Seaport: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के तहत विकसित और संचालित विजिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पोर्ट ने संचालन शुरू होने के सिर्फ 18 महीनों के भीतर 2 मिलियन ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट्स (TEUs) कार्गो हैंडलिंग का आंकड़ा पार कर लिया है.

Anand Mohan Bihar: आनंद मोहन ने कहा कि पहले जदयू विचारधारा वाली पार्टी हुआ करती थी, लेकिन अब वो वैसी नहीं रही. अब पहले पैसे लेकर लोगों को टिकट दिया जाता है बाद में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाती है. आनंद मोहन के मुताबिक पार्टी अब विचारधारा से भटक चुकी है.

Bangladesh News: दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर पुलिस थाना क्षेत्र से तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और राज्य में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक बांग्लादेशी महिला ने सनसनीखेज दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय पंचायत सदस्य ने आधार कार्ड बनवाने का वादा करके उनसे पैसे लिए थे.

Ladakh Rock Check Dam: लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को लेह के उपशी में सिंधु नदी पर भारत के पहले पर्यावरण-अनुकूल 'रॉक चेक डैम' का उद्घाटन किया. यह उद्घाटन 'सिंधु जल समृद्धि अभियान' के तहत किया गया, पानी जमा होने का क्षेत्र लगभग 500 मीटर तक फैल गया है, और इसमें लगभग 45 मिलियन लीटर पानी जमा हो रहा है.

Delhi Heatwave: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएएमडी) के अनुसार बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. सबसे अधिक तापमान रिज क्षेत्र में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

MLA Faisal Rahman: लालू प्रसाद यादव के पोते का गाजियाबाद में बर्थडे मनाया जा रहा है, लेकिन इस जन्मदिन की पार्टी से पहले बिहार की सियासत में एक नया भूचाल आने वाला है. दावा किया जा रहा है कि राजद के कुछ विधायकों का विकेट गिरने वाला है. राजद के कई विधायक सम्राट चौधरी के घर के चक्कर लगा रहे हैं.

RR vs SRH Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर ने वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 97 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए हैं.