Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Dinesh Sharma On Ghaziabad Encounter: दिनेश शर्मा ने कहा कि मैं आजमी से पूछना चाहूंगा कि अगर कोई आपके सामने आकर गोली चलाना शुरू कर दे, तो क्या आप कार्रवाई करने से पहले यह पूछेंगे कि वह हिंदू है या मुस्लिम? क्या पुलिस उसके बाद ही गोली चलाएगी? पुलिस को हथियार क्यों दिए गए हैं? उन्हें अपनी सुरक्षा और समाज की रक्षा के लिए हथियार दिए गए हैं.

Khoda Madrasa Sealed: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला प्रशासन ने 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत खोड़ा क्षेत्र में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की है. खोड़ा के नवनीत विहार कॉलोनी निवासी छात्र सूर्य प्रताप चौहान की हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दिया है.

CBSE OSM Controversy Update: CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर बढ़ते विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव का तबादला कर दिया है. साथ ही, ओएसएम सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन भी किया गया है.

Karauli MBBS Student Death: राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र ब्रजराज मीणा की पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ब्रजराज अपने एक दोस्त को बचाने के लिए पानी में कूदे थे.

Rabri Devi Bungalow: राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास को छोड़ने से मना कर दिया है. सरकार बार-बार उन्हें चेतावनी दे रही है, लेकिन वो अड़ी हुई हैं. अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी अपने बंगले को लेकर अड़े हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने डीके शिवकुमार के साथ दिसंबर 2028 तक सीएम आवास में रहने की डील की है.

Russia Ukraine War: रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया. इस हमले में 18 लोग मारे गए, वहीं 100 से अधिक लोग घायल हो गए. एक महीने से भी कम समय में कीव पर यह तीसरा सबसे बड़ा हमला था. रूस ने फिलहाल अपने पड़ोसी देश पर हमले और तेज कर दिये हैं.

Adani Portfolio EBITDA: अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट समूह द्वारा अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक पूंजीगत निवेश (Capex) दर्ज किया है. समूह ने FY26 के दौरान 1,52,967 करोड़ रुपये (16.1 अरब डॉलर) का कैपेक्स किया.

PM Modi Myanmar Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और म्यांमार के बीच संबंधों को मजबूत बनाने और कई अहम मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की.

Dausa News: दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 70 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है.

Geeta Samota: राजस्थान के सीकर जिले की पर्वतारोही और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की उपनिरीक्षक गीता सामोता को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एवरेस्ट समिटीयर्स समिट-2026 में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है.