Bharat Express DD Free Dish

हिंदू युवती की तस्वीर, पर नाम ‘मुस्कान खानम’… दौसा गैंगरेप केस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Dausa Gangrape Case: राजस्थान के दौसा जिले में 28 वर्षीय हिंदू युवती से कथित गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और फर्जी पहचान बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों के साथ फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

Dausa Gangrape Case

Dausa Gangrape Case

Dausa Gangrape Case (विष्णु आशीर्वाद): राजस्थान के दौसा जिले में 28 वर्षीय हिंदू युवती से कथित गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और फर्जी पहचान बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों के साथ फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पीड़िता के नाम से बना एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें युवती की तस्वीर तो उसकी है, लेकिन नाम मुस्कान खानम दर्ज है.

पुलिस के अनुसार पीड़िता मोबाइल ठीक कराने सवाई माधोपुर जिले के बौंली गई थी. आरोप है कि वहीं उसकी पहचान वकील खान से हुई. बाद में वकील खान ने उसे लालसोट बुलाया, जहां कथित तौर पर शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया. आरोप है कि बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाए गए और इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया जाता रहा.

कई बार किया गैंगरेप

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वकील खान ने अपने साथियों राहिल और जयपुर निवासी नयाब खान के साथ मिलकर भी कई बार गैंगरेप किया. शिकायत के बाद मंडावरी थाने में मामला दर्ज किया गया. जांच लालसोट डीएसपी सुरेंद्र सिंह चौधरी को सौंपी गई.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. राहिल और नयाब खान को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी वकील खान पुलिस रिमांड पर है.

फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया

जांच के दौरान पुलिस को पीड़िता के नाम से एक दूसरा आधार कार्ड मिला, जिसमें उसकी तस्वीर लगी थी, लेकिन नाम मुस्कान खानम दर्ज था. जब पुलिस ने जांच की तो आधार नंबर फर्जी पाया गया. इस मामले में बौंली निवासी नदीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से कंप्यूटर, प्रिंटर और फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- स्कूटी बनी ‘काल’: नोएडा की 5 मंजिला इमारत में भड़की आग, 2 की मौत, 155 रेस्क्यू; कई परिवार फंसे

मामले की जांच में एक और अहम सुराग सामने आया है. पुलिस को अप्रैल 2026 का दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का टिकट भी मिला है. अब जांच इस दिशा में भी बढ़ाई जा रही है कि श्रीनगर यात्रा का उद्देश्य क्या था, फर्जी आधार कार्ड किस मकसद से तैयार किया गया और क्या इसका इस्तेमाल किसी अन्य गतिविधि में किया गया. पुलिस पूरे नेटवर्क और संभावित साजिश की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest