Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jabalpur: पापा ने किया 2 बच्चों का अपहरण, वारदात के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस के छूटे पसीने

जबलपुर के गोरा बाजार थाना क्षेत्र से 2 बच्चों का अपहरण किया गया. 23 जुलाई की इस वारदात के बाद बच्चों की मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी उनके मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया तो सबसे बड़ा सुराग मिल गया जो आरोपी तक पहुंचने के लिए काफी था. मामले की जांच में जुटी पुलिस को बच्चों के पिता राजपाल सिंह के मोबाइल फोन की लोकेशन मथुरा में मिली. लोकेशन मिलने के तुरंत बाद जबलपुर पुलिस टीम मथुरा पहुंची और वहां पर राजपाल सिंह और उसके साथियों के कब्जे से दोनों बच्चों को सकुशल छुड़ाया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया. बच्चों को उनकी मां के हवाले कर दिया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital