Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


अरविंद केजरीवाल ने धमकी भरा मेल मिलने के बाद कहा है कि इसी हफ़्ते में दूसरी बार दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो बच्चों पर कितना बुरा असर पड़ेगा?

कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें कुल 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को और बादली विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को टिकट दिया गया है.

सरकार ने बताया कि ग्रामीण भारत में 97% गांव मोबाइल नेटवर्क से जुड़े हैं, जिनमें से 95% गांवों में 4G कनेक्टिविटी है, जबकि देश के 779 जिलों में 5G सेवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं. PM जनमन अभियान के तहत पीवीटीजी बस्तियों में कनेक्टिविटी विस्तार पर भी काम जारी है.

परंपरागत हथियारों से लैस हजारों ग्रामीण जंगलों-पहाड़ों से घिरे करीब 40 किलोमीटर में फैले इलाकों में जनअदालत लगाकर लोगों को मौत की सजा दे रहे हैं. पिछले दस दिनों में करीब 10 लोगों की हत्या हुई है.

UN में गाजा के अंदर तत्काल युद्ध विराम की मांग करने वाला प्रस्ताव 158 मतों के साथ पारित किया गया है. इस प्रस्ताव का अमेरिका, इजरायल, अर्जेंटीना और टोंगा सहित 9 सदस्यों ने विरोध किया.

पूरे मामले को लेकर एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि कोई भी बिल्डिंग जो विनियमित क्षेत्र में बनाई जाएगी, वो कोर्ट से नक्शा पास कराकर ही बनाई जाएगी, उन्होंने ऐसा नहीं किया था. इसी अनुक्रम में उनको नोटिस भेजा गया है.

राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL), नई दिल्ली को एथलीट जैविक पासपोर्ट (एबीपी) के प्रबंधन के लिए वाडा की मंजूरी मिली है, जिससे भारत वैश्विक वाडा-अनुमोदित 17 एपीएमयू समूह का हिस्सा बन गया है. यह भारत और पड़ोसी देशों में डोपिंग रोधी प्रयासों को मजबूत करेगा.

केंद्रीय कैबिनेट ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' विधेयक को मंजूरी दी है, जिसे शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जा सकता है. इसके तहत एक साथ लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव कराने का प्रस्ताव है, जिसे लागू करने के लिए छह बिल लाने होंगे.

रियल एस्टेट कंसल्टेंट सीबीआरई साउथ एशिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत के तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर बाजार ने 2019-2024 के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित किया है.

भारतीय वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि हासिल करते हुए गंभीर हीमोफीलिया ए के लिए लेंटीवायरल वेक्टर का उपयोग करते हुए पहली बार मानव जीन थेरेपी विकसित की है.