Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


IPS विनय कुमार वर्तमान में बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी पद पर तैनात हैं. 30 दिसंबर 2021 से वह इस पद पर कार्यरत हैं. वह एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

राज्यसभा की छह सीटें खाली होने के बाद हो रहे उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था. हरियाणा से किसी अन्य पार्टी से किसी भी उम्मीदवार का कोई नामांकन नहीं आने पर रेखा शर्मा को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया.

बीपीएससी परीक्षार्थियों के हंगामे को संभालने के लिए जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे थे. अधिकारी छात्रों को समझा रहे थे, तभी पटना के डीएम ने आपा खोते हुए हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में से एक छात्र को थप्पड़ मार दिया.

साउथ कोरिया की मुख्य विपक्षी 'डेमोक्रेटिक पार्टी' (डीपी) भी मार्शल लॉ लागू करने के उनके असफल प्रयास के लिए यून के खिलाफ एक नया महाभियोग प्रस्ताव पेश करेगी.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन की शुरुआत संविधान से करते हुए कहा कि संविधान ही हमारी आवाज है. संविधान ने हमें चर्चा का हक दिया है. संविधान ने आम आदमी को सरकार बदलने की भी ताकत दी है.

कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति मिले तो उसे ग्रेटर नोएडा में 8 जगहों पर बनवाए गए रैन बसेरों में जरूर पहुंचा दें. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से आमजन से यह अपील की गई है, इसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है.

यूपी में पिछले कुछ वर्षों में दिव्यांग होमगार्ड्स के आश्रितों की नियुक्ति पर लगे प्रतिबंध के कारण लगभग 250 से अधिक मामले लंबित हो गए थे. यह परिवार लगातार अनिश्चितता और आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे. लेकिन अब, योगी सरकार के इस कदम के बाद इन लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने का रास्ता साफ हो गया है.

सरकार ने दिसंबर महीने से लाभार्थियों को एक हजार के बदले 2500 रुपए देने का ऐलान कर रखा है. संभावना है कि एक-दो दिनों के अंदर दिसंबर महीने की किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी.

लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, देश में 1 जुलाई, 2020 से 30 नवंबर, 2024 के बीच उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल (यूआरपी) और उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म (यूएपी) पर 2.21 करोड़ महिला-स्वामित्व वाले एमएसएमई रजिस्टर्ड हुए हैं.

दिल्ली में स्कूलों को मिली धमकी के बाद मुंबई स्थित आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक महीने में ये दूसरी बार है जब ऐसा हुआ है. इस संबंध में आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आया है.