Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


एक कार्यक्रम के दौरान इसरो अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने कहा कि भारत अपनी स्पेस एक्टिविटी को बढ़ावा देकर वैश्विक बाजार में अधिक हिस्सेदारी हासिल करना चाहता है, जिसमें प्राइवेट सेक्टर और स्टार्टअप की अहम भूमिका है.

भारत के प्रमुख उद्योगों की विकास दर अक्टूबर 2024 में 3.1 प्रतिशत रही, जो सितंबर की 2 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है. कोयला, स्टील, सीमेंट और पेट्रोलियम जैसे उद्योगों में बढ़ोतरी हुई, जबकि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई.

वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बावजूद स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा. इस योजना से देश भर में लगभग 4.5 करोड़ परिवारों और 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 6 करोड़ व्यक्तियों को लाभ मिलेगा.

भारत के टॉप 10 शहर ऐसे हैं जहां ऑफिस के रेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पुणे इस लिस्ट में टॉप पर है. कमर्शियल प्रॉपर्टी रेंटल इंडेक्स (CPRI) में ये जानकारी सामने आई है.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, निर्यात के साथ-साथ अक्टूबर में देश के आयात में भी वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि सालाना आधार पर 27.9 प्रतिशत बढ़कर अब 17.21 अरब डॉलर हो गया है.

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआरों के विकास के लिए 4969.62 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसमें छोटे मछली पकड़ने वाले समुदायों और पारंपरिक मछुआरों के लिए विभिन्न सहायता योजनाएं शामिल हैं. इसके तहत जहाजों के अपग्रेडेशन और मछुआरों को बीमा कवरेज जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं.

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय 6 से 8 दिसंबर तक दिल्ली के भारत मंडपम में पहला अष्टलक्ष्मी महोत्सव आयोजित करेगा. कार्यक्रम में पूर्वोत्तर की विविधता के मिश्रण का व्यावसायिक रूप से प्रदर्शन किया जाएगा.

'द यूरोपीयन हाउस अंब्रोसेती' (TEHA) समूह के वरिष्ठ भागीदार लोरेंजो तवाजी (Lorenzo Tavazzi) ने हाल ही में जानकारी दी कि इटली की कंपनियों ने भारत में 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है.

मुंबई की खार पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि शरद कपूर ने उसे ऑफिस के बजाय अपने घर बुलाया. उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की और उसे जबरन गलत तरीके से छुआ.

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पाक-साफ चुनाव कल की तरह आज भी बहुत बड़ी चुनौती बना हुआ है.