Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

असम में आज 8 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सरकार ने इस वजह से उठाया कदम

Assam Internet Service Stopped: असम में रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आठ घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Assam Internet Service Stopped: असम में रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आठ घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। इस कारण राज्य के लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है।

यह कदम इसलिए उठाया गया है कि राज्य में सीधी भर्ती परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो। परीक्षा राज्य भर के 800 से अधिक केंद्रों पर रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है।

राज्य के 27 जिलों में सात लाख से ज्यादा अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। इंटरनेट सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगा। हालांकि, वॉयस कॉल और फिक्स्ड टेलीफोन लाइनों पर आधारित ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी चालू रहेगी। आज दो शिफ्टों में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में 7 लाख 34 हजार 80 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

बैचलर डिग्री लेवल के क्लास-3 पदों के लिए पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और एचएसएलसी (ड्राइवर) पदों के लिए दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। पूरे असम में 822 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी।

परीक्षा से पहले जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया था, “कुछ परीक्षा केंद्रों में धोखाधड़ी और अन्य गड़बड़ियों का पुराना इतिहास रहा है।”

आधिकारिक आदेश के अनुसार, “भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट/मोबाइल वाई-फाई/मोबाइल डेटा सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजित करने और सार्वजनिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए लिया गया है।”

असम प्रशासन को इस बात की भी आशंका है कि असामाजिक तत्व या संगठित समूह सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाकर स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे और परीक्षा प्रक्रिया को अस्थिर करने का प्रयास कर सकते हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital