Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ आ रही थी, तभी अनियंत्रित होकर लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में पुलिया से टकरा गई. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जापान में युवाओं में आत्महत्या के मामलों में कोई कमी नहीं आई है. इस बीच, आत्महत्या दर से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है. इसमें बताया गया है कि 2023 में जापान में 513 युवाओं ने आत्महत्या की.

दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि उनके पास एक लिस्ट है, जिसमें शराब पीने वाले इंडिया गठबंधन के नेताओं का नाम शामिल है. सरकार सबूतों के साथ शराब पीने वाले नेताओं की सूची जारी करने को तैयार है.

पाकिस्तान (Pakistan) में पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया. हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का फोकस लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा परिवर्तन और ऐसे सेक्टर्स पर है, जो देश की आर्थिक गति से जुड़े हुए हैं.

PM Modi ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए, चाहे उनकी आय कुछ भी हो, स्वास्थ्य बीमा कवरेज का शुभारंभ किया है.

सीएम योगी के बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भाजपा को घेर चुके हैं.

विश्व स्ट्रोक दिवस पर विशेषज्ञों ने कहा कि गर्भावस्था में या गर्भनिरोधक गोलियों के उपयोग के कारण होने वाले हार्मोनल परिवर्तन से पुरुषों की तुलना में महिलाओं में स्ट्रोक के अधिक मामले देखने के लिए मिलते हैं.

मंजीत यादव बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरगांव में अपने घर के पास खड़े थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां मारी. गोली लगने से वह घर के दरवाजे पर ही गिर पड़े.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जिला कोर्ट में मंगलवार को पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि 20 से 35 पुलिसकर्मी कोर्ट रूम में वकीलों पर लाठीचार्ज कर रहे हैं.