Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया कि ईमान और उनके पति ने 25 अक्टूबर को पाकिस्तान की राजधानी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की थी. पुलिस ने दंपत्ति पर सरकारी मामलों में हस्तक्षेप करने और स्टेट गेस्ट के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को तोड़कर उनकी सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया.

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में देवर ने अपनी चचेरी भाभी की तलवार से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद तलवार फेंक कर खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने अभियान का आगाज किया. उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आप जानते हैं कि हम किस दौर में जी रहे हैं. केंद्र में भाजपा की सरकार है, जहां भय, अविश्वास और क्रोध विभिन्न समुदायों के बीच फैला हुआ है.

बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई एनडीए की बैठक ने सियासी पारा को और बढ़ा दिया.

पीएम मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ मिलकर वडोदरा में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, जो विमान क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' पहल के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगा.

एडीजी संजय कुमार जैन ने कहा कि बर्खास्त कर्मियों ने बटालियनों के भीतर अशांति भड़काई, जिससे मनोबल और कार्यकुशलता पर गलत प्रभाव पड़ा. इससे पहले भी बेहतर सेवा शर्तों के लिए शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद से विभिन्न टीजीएसपी बटालियनों के 37 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था.

UP के नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच पोस्टर की सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी ने पोस्टर के जरिए 'बंटेंगे तो कटेंगे' का मतलब समझाया है, तो वहीं भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने 2027 में अपनी अहमियत जताने का प्रयास किया है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मैं एक बार विधायक तथा 6 बार सांसद के रूप में निर्वाचित हुआ हूं. इस दौरान मुझ पर तथा मेरे परिवार के सदस्यों पर हमला हुआ है."

President Sanchez India Visit: राष्ट्रपति सांचेज ने भी पीएम मोदी के औद्योगिक दृष्टिकोण की सराहना की और कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, आपका दृष्टिकोण प्रेरणादायक है जो भारत को एक औद्योगिक शक्ति और निवेश का केंद्र बनाने पर केंद्रित है.

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें दो प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं.