Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar NDA Meeting : एनडीए की बैठक खत्म, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 220 से ज्यादा सीटों को जीतने का रखा लक्ष्य

बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई एनडीए की बैठक ने सियासी पारा को और बढ़ा दिया.

Nitish Kumar

एनडीए की बैठक खत्म.

बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई एनडीए की बैठक ने सियासी पारा को और बढ़ा दिया. बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी घटक दलों के नेताओं को 220 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य दिया, वहीं एनडीए में एकजुटता का संदेश भी दिया.

220 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य

एनडीए की बैठक समाप्त होने के बाद बाहर निकले उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले चुनाव में 243 सीटों में से 220 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य दिया है. इसके अलावा बिहारी शब्द को जिसने गाली बनाया और जिसने जातीय उन्माद फैलाया, उससे प्रदेश को मुक्त करने का संदेश भी दिया.

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एनडीए में शामिल सभी पांच दल पंचामृत की तरह एकजुट होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. समन्वय को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी साथ हैं, यही तो समन्वय है. इसे लेकर भी चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने जीता फुटबॉल फैंस का दिल, स्पेनिश फुटबॉल को लेकर कही ये बात

इधर, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए के घटक दलों के नेता, प्रदेश अध्यक्ष, कुछ दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित दल के वरिष्ठतम नेताओं ने संबोधित किया और एकजुटता का संकल्प लिया.

बैठक में जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को बिहार सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार से मिलने वाली विशेष सहायता राशि सहित बिहार की विकास यात्रा को बताने की बात कही गई. बैठक में जदयू, भाजपा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, लोजपा (रामविलास) तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने हिस्सा लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital