Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Andhra Pradesh Temple Road: आंध्र प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की राह आसान करने के लिए 'गुडी बाटा' परियोजना की शुरुआत की है. इसके तहत पंचायत राज विभाग ₹120 करोड़ की लागत से 205 किमी लंबा सड़क नेटवर्क तैयार कर रहा है.

Azolla Farming Dhamtari: धमतरी जिले की ग्राम पंचायत अमाली में महिलाओं ने अजोला की वैज्ञानिक खेती को अपनी कमाई का जरिया बना लिया है. बेकार समझे जाने वाले खरपतवार का जैविक खाद और पशु आहार के रूप में उपयोग कर महिलाएं न केवल अच्छी आमदनी कर रही हैं, बल्कि...

Baba Ramdev Media Statement: पतंजलि के उत्पादों पर सवाल उठाने वाले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को योग गुरु बाबा रामदेव ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने बृजभूषण की टिप्पणियों को 'ओछी सोच' का नतीजा बताते हुए पतंजलि के प्रॉडक्ट्स को वर्ल्ड-क्लास बताया.

Supreme Court: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जज आर. सुभाष रेड्डी की अगुवाई में 5 सदस्यीय हाई पावर कमेटी बनाई है. यह समिति सीसीटीवी फुटेज और बल प्रयोग के आरोपों की विस्तृत पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

Swami Kailashanand Giri Sadhna: कांवड़ यात्रा के समापन के बाद भी हरिद्वार में आस्था का सैलाब बरकरार है. सावन के तीसरे सोमवार पर गंगा स्नान के साथ स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की 22 घंटे की कठिन साधना....

E Samudra Portal: समुद्री क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और नाविकों को डिजिटल सेवाएं देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 'ई-समुद्र' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. यह पोर्टल नाविकों, शिपिंग कंपनियों और बंदरगाहों को एक ही जगह सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा.

Rajasthan government schemes: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान राज्य के विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं और 'राइजिंग राजस्थान' पहल को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई.

Meta Apology: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट पर अस्थायी रोक लगाने के मामले में सोशल मीडिया दिग्गज 'मेटा' ने भारत सरकार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से आधिकारिक तौर पर माफी मांगी है.

India First Zero Emission Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन-चालित पैसेंजर ट्रेन 'नमो ग्रीन ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 10 कोच वाली यह ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित है और जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन शून्य होगा.

Kashmiri Paper Mache Art: पीएम मोदी द्वारा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को कश्मीरी पेपर-मैशे का कटोरा उपहार में देने पर घाटी के कारीगरों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है.