Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कनाडा से इस वक्त की बड़ी खबर, PM पद से आज इस्तीफा दे सकते हैं जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जल्द ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने इसे लेकर ऐलान कर दिया है.

Justin Trudeau

जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो)

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जल्द ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने इसे लेकर ऐलान कर दिया है. द ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट के अनुसार,नेशनल कॉकस की बैठक से पहले, लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो ने पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है.

विरोध के डर से किया ऐलान

बैठक में ट्रूडो को विरोध का सामना करना पड़ सकता था, इस कारण उन्होंने इस्तीफा देने का बयान पहले ही जारी करने का निर्णय लिया.

इस्तीफा कब देंगे, स्पष्ट नहीं

सूत्रों का कहना है कि बैठक में ट्रूडो को पार्टी नेतृत्व से भी हटाया जा सकता है. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रूडो तुरंत इस्तीफा देंगे या फिर नए नेता के चुनाव तक पद पर बने रहेंगे. उन्होंने इस मुद्दे पर वित्त मंत्री डॉमिनिक लीब्लैंक से चर्चा भी की थी.

ट्रंप बना रहे थे दबाव

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद से ही ट्रूडो पर संकट के बादल मंडराने लगे थे. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के प्रमुख एलॉन मस्क द्वारा भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था. मस्क ने तो ट्रंप की जीत के बाद यह तक कह दिया था कि ट्रूडो की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital