Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Parliament Monsoon Session: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने संविधान की किताब जेब में लेकर घूमने पर कहा कि एक दिन ऐसे लोग कोने में सिमत जाएंगे.

भारत में कुल प्राकृतिक गैस की खपत 2030 तक 103 अरब घन मीटर (BCM) प्रति वर्ष तक पहुंचने का अनुमान है, जो वर्तमान स्तर से लगभग 60 प्रतिशत अधिक है.

India vs England: केएल राहुल (KL Rahul) इंग्लैंड की धरती पर इतने रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं.

Pakistan Floods: पाकिस्तान में मानसून की भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. अब तक 234 लोगों की मौत और 596 लोग घायल हो चुके हैं. NDMA ने देशभर में हाई अलर्ट जारी किया है.

राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 का अनावरण केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा. यह नीति सहकारिता संस्थाओं को पेशेवर और समावेशी बनाकर ग्रामीण भारत में रोजगार और विकास को गति देने का लक्ष्य रखती है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था. रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से 1 अगस्त तक झारखंड दौरे पर रहेंगी. वे देवघर AIIMS और धनबाद IIT (ISM) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. प्रशासन ने सावन में कांवरियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था तय कर दी है.

केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने लोकसभा में जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 1,772 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है, जिससे देश में 24.79 लाख दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी मिलेगी.

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विस्तार के बावजूद वर्कफोर्स की जरूरत कभी खत्म नहीं होगी. उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इंडस्ट्रियल समिट में रोजगार और सरकार की नई ईएलआई योजना पर विस्तार से चर्चा की.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में खिलाड़ियों और छात्रों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए. ओलंपिक विजेताओं को करोड़ों की इनामी राशि और सरकारी नौकरी देने के साथ छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की योजना को मंजूरी दी गई है.