Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की यमन में फांसी टलने के बाद अब उनकी रिहाई की दिशा में अगला कदम उठाया जा रहा है. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई गई है.

Bihar Assembly के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को IR अभियान के विरोध में सदन के अंदर बाहर किया विपक्षा विधायकों ने हंगामा किया.

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर जेल में बंदियों ने कांवड़ यात्रा निकाली, ब्रिटिश महिला समेत 241 बंदियों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. इसके लिए जेल प्रशासन ने जरूरी तैयारियां कराई थीं.

पीएम इंटर्नशिप योजना के पहले दो चरणों में युवाओं को 1.53 लाख से अधिक इंटर्नशिप प्रस्ताव मिले. योजना का उद्देश्य देश के 500 शीर्ष कॉरपोरेट्स में 1 करोड़ युवाओं को अवसर देना है.

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई. विपक्षी दलों ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर सदन में चर्चा की मांग की, जिससे लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार सार्थक चर्चा के लिए तैयार है.

एक दौर में अंधेपन की बड़ी वजह रही ट्रेकोमा बीमारी को भारत ने वर्षों की मेहनत से जड़ से खत्म कर दिया है. डब्ल्यूएचओ ने भारत को ट्रेकोमा-मुक्त घोषित किया है. पीएम मोदी ने इसे जन-भागीदारी और स्वच्छता अभियानों की ऐतिहासिक सफलता बताया है.

सावन में भक्ति से सराबोर भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर हर-हर महादेव की गूंज से जीवंत हो उठा है. कलिंग शैली में बना यह मंदिर पौराणिक कथाओं, चंदन यात्रा और महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों के लिए प्रसिद्ध है.

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को बेतिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में नेताओं को टिकट सिर्फ काबिलियत के आधार पर मिलेगा. उम्मीदवारों को यूपीएससी और बीपीएससी जैसी परीक्षा पास करनी होगी.

पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए. पंजाब के मुजफ्फरगढ़ में बस और ट्रेलर की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के 44वें जन्मदिन पर जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें जदयू की नई उम्मीद बताते हुए नीतीश कुमार से पार्टी नेतृत्व छोड़ने की अपील भी की है.