Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


अगर आप आम बजट को भारी भरकम शब्दों के कारण नहीं समझ पाते हैं तो हम आपको आसान भाषा में उसका मतलब समझाने आए हैं. जिससे कि आप आसानी से आम बजट को समझ जाएंगे. बजट 2026 को समझने से पहले आपको इन शब्दों का मतलब समझना है. अगर इन शब्दों को समझ लेंगे तो आप पूरा बजट भाषण समझ लेंगे.

आज हम बजट से जुड़े कुछ सवाल जवाब खेलते हैं. अगर आपको बजट के इन सवालों के बारे पता है तो हमें कमेंट करके जवाब दें और अगर नहीं मालूम तो हम आपको हर सवालों का जवाब देते हैं. तो चलिए जानते हैं सबसे पहला सवाल. सवाल है कि बजट क्या होता है और इसे हर साल क्यों पेश किया जाता है?

Union Budget 2026 के साथ ही आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। बजट पेश होने के दिन से ही महंगाई की मार साफ नजर आने लगी है, खासकर एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी ने घरेलू बजट को झटका दिया है। सिलेंडर महंगा होने से न सिर्फ रसोई का खर्च बढ़ेगा, बल्कि होटल, ढाबे और छोटे कारोबारों पर भी असर पड़ेगा, जिसका बोझ अंततः आम उपभोक्ताओं पर ही आएगा। बजट में विकास और आर्थिक मजबूती की बातें जरूर की गई हैं, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों पर बढ़ती कीमतें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। कुल मिलाकर, बजट 2026 के साथ ही महंगाई का असर महसूस होना शुरू हो गया है और इसका सीधा प्रभाव जनता की जेब पर पड़ता दिख रहा है।

Budget 2026: बजट 2026 को लेकर चला आ रहा करोड़ों देशवासियो का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय कैबिनेट से बजट 2026 को मंजूरी मिल गई है, और अब से थोड़ी देर में वित्त मंत्री (nirmala sitharaman) निर्मला सीतारमण संसद (parliament) में बजट (Budget 2026-27 LIVE Updates) पेश करेंगी। खास बात है कि वे वित्त मंत्री के तौर पर लगातार 9वां बजट पेश करने जा रही हैं। इस बजट में टैक्स से लेकर सोशल स्कीम तक कई मोर्चों पर सरकार अहम घोषणाएं कर सकती है।

वीडियो में हम चर्चा करेंगे कि Union Budget 2026 के बाद सोना और चांदी के दाम क्या होंगे — क्या वे घटेंगे या फिर स्थिर रहेंगे? कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि बजट के ऐलान से पहले ही बाजार में गिरावट आई है, और बजट के बाद भी दामों में प्रभाव दिखाई दे सकता है.

आज का दिन भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद खास है. जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करने के लिए खड़ी होंगी, तो सबकी निगाहें सिर्फ नई योजनाओं या टैक्स स्लैब पर नहीं, बल्कि उनके भाषण के तरीके पर भी होंगी. इस बार का बजट पिछले साढ़े सात दशकों की परंपरा से बिल्कुल अलग हो सकता है

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। जब इस जमले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिस वक्त हमला हुआ डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने घर में ही मौजूद थे।

करोड़ों देशवासियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आज संसद में देश की अर्थव्यवस्था का बही-खाता खुलने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी। यह मौका कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। ऐसा करने वाली वे देश की पहली वित्त मंत्री होंगी।

केंद्रीय बजट पेश होते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। वह लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इसके साथ ही वह रविवार को बजट पेश करने वाली दूसरी वित्त मंत्री भी होंगी। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने 28 फरवरी, रविवार के दिन बजट पेश किया था।

आने वाले केंद्रीय बजट को लेकर जनता में कई तरह की उम्मीदें हैं। आम आदमी को महंगाई से राहत, रोज़मर्रा की चीज़ों के दाम कम होने और टैक्स में छूट की आस है। मध्यम वर्ग चाहता है कि आयकर सीमा बढ़े और बचत पर ज्यादा लाभ मिले। युवाओं को रोजगार, शिक्षा और स्टार्टअप्स के लिए बेहतर प्रावधान की उम्मीद है। वहीं महिलाएं रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और स्वास्थ्य सुविधाओं को सस्ता करने की मांग कर रही हैं। किसान वर्ग को फसल के सही दाम और सब्सिडी बढ़ने की आशा है। भारत एक्सप्रेस पर जनता ने बजट को लेकर अपनी उम्मीदें खुलकर रखीं। अब देखना होगा कि यह बजट जनता की इन उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।