Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


BJP के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामले को लेकर कहा कि यह बयान कोई अलग-थलग बयान नहीं है, बल्कि यह बार-बार दोहराया जाने वाला पैटर्न है, जो भारत के मध्यकालीन अतीत से जुड़ी घटनाओं को साफ-सुथरा दिखाने की कोशिश को दिखाता है.

Kerala Budget 2026: जब बजट बुजुर्गों के नाम हुआ! केरल का Elderly Budget पूरे भारत के लिए संकेत? केरल ने 2026-27 के बजट में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए भारत का पहला Elderly Budget पेश किया है. इस बजट के जरिए सरकार ने बदलती जनसांख्यिकीय सच्चाई को स्वीकार किया है, जहां बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ रही है. Silver Economy और Care Economy को केंद्र में रखकर पेंशन, स्वास्थ्य, रिटायरमेंट होम्स और सामाजिक सुरक्षा पर बड़ा फोकस किया गया है. सवाल यही है कि क्या केरल का यह मॉडल पूरे भारत के लिए भविष्य का रास्ता दिखाता है? इस वीडियो में समझिए इस बजट की अहम बातें और इसके दूरगामी असर.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं. बीते 29 जनवरी को उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि डग बर्गम को मैं अमेरिका का इंटीरियर सेक्रेटरी इसलिए नियुक्त किया हूं, क्योंकि उन्हें उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम काफी अच्छी और सुंदर लगीं. इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं

Lakhindra Paswan का बड़ा आरोप, 'Tej Pratap ले गए बंगले का सामान' बिहार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने आरोप लगाया है लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने उनके बंगले का एक एक सामान नोच कर साथ लेकर चले गये हैं।जो बंगला तेज प्रताप के नाम से आबंटित था वही बंगला मंत्री लखींद्र पासवान के नाम आबंटित हुआ है। मंत्री लखींद्र पासवान भारत एक्सप्रेस की टीम के साथ अपने लिए आबंटित बंगले में दाखिल हुए तो नज़ारा ही अजीब दिखा।उन्होंने अपने बंगला का मुआयना कराते हुए भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत की

बजट के डेट चेंज को लेकर सरकार ने जो तर्क दिया वह ये था कि भारत में नया वित्तीय वर्ष यानी कि Financial Year 1 अप्रैल से शुरू होता है. ऐसे में जब बजट फरवरी के अंत में पेश होता था तब उसके बाद संसद में उस पर चर्चा होती है और फिर उसे संसद से पास करवाया जाता है. इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है.

Maharashtra Deputy CM: एनसीपी प्रमुख (NCP) और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन के बाद उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम बन गई हैं। महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों का विलय 8 फरवरी को होने वाला था, लेकिन अजित पवार के निधन से प्लान टल गया। शरद पवार (sharad pawar) और अजित की बैठकों से अटकलें लग रहीं थीं, अब एक और वीडियो आया सामने।

सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं! लेकिन क्या आप जानते हैं कि निवेश के लिए फिजिकल गोल्ड (बिस्किट/ज्वेलरी), डिजिटल गोल्ड या गोल्ड ETF में से कौन सा बेहतर है? इस वीडियो में हम टैक्स, मेकिंग चार्ज और सुरक्षा के आधार पर तीनों की तुलना करेंगे ताकि आप सही फैसला ले सकें।

Union Budget 2026 से पहले देशभर के ऑटो चालकों ने सरकार के सामने अपनी बड़ी मांगें रखी हैं. बढ़ती महंगाई, ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतें और मेंटेनेंस खर्च ने ऑटो चालकों की रोज़मर्रा की कमाई पर सीधा असर डाला है. ऐसे में ऑटो चालक संगठनों का कहना है कि बजट में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए ठोस फैसले लिए जाने चाहिए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके. इस पूरे मामले को लेकर देखिए हमारे संवाददाता हिमांशु दूबे की खास रिपोर्ट।

रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म **मर्दानी 3** रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। इस वीडियो में जानिए पब्लिक रिव्यू, लोगों की ईमानदार राय, फिल्म की कहानी, दमदार एक्शन, इमोशनल सीन्स और रानी के शानदार अभिनय पर जनता क्या कह रही है। क्या **मर्दानी 3** पिछली फिल्मों से भी ज्यादा दमदार साबित हुई है? पूरी सच्चाई जानने के लिए देखें यह खास *भारत एक्सप्रेस रिव्यू*।

Arijit Singh ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Playback Singing से रिटायर होने की घोषणा की है, लेकिन संगीत से उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। Arijit आगे भी लाइव कॉन्सर्ट, म्यूजिक प्रोडक्शन और नए कलाकारों को प्रमोट करने जैसे प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रहेंगे। उनके इस फैसले ने फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री दोनों को चौंका दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि Arijit अपने संगीत सफर को किस नए अंदाज में आगे बढ़ाते हैं।