मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स
भारत एक्सप्रेस
भारतीय सेना के लिए 100 K9 वज्र तोपों का कॉन्ट्रैक्ट, 7628.70 करोड़ रुपये में हुआ समझौता
रक्षा मंत्रालय और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के बीच 100 K9 वज्र हॉवित्जर तोपों की आपूर्ति का समझौता हुआ है, जिसकी लागत 7628.70 करोड़ रुपये है. यह समझौता 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत भारतीय रक्षा उद्योग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है.
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने रचा इतिहास, भारतीय नौसेना को दो युद्धपोत किए सुपुर्द
ये दोनों युद्धपोत पूरी तरह स्वदेशी निर्माण के उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जिनमें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यह भारतीय नौसेना की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल की दिशा में एक बड़ा कदम है.
पंजाब: CBI कोर्ट ने 6 आरोपियों को 8 महीने की सजा और जुर्माना लगाया, तत्कालीन IGP भी दोषी
सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश, मोहाली ने एक महत्वपूर्ण फैसले में पंजाब पुलिस के तत्कालीन आईजीपी गौतम चीमा और चार अन्य आरोपियों को 8 महीने की सजा और 39,000 रुपये का जुर्माना लगाया. यह मामला मोहाली पुलिस स्टेशन से एक व्यक्ति को जबरन उठाने से संबंधित है.
Chhattisgarh में BJP नेता Ratan Dubey हत्याकांड: NIA ने तीन माओवादी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या 4 नवंबर 2023 को नारायणपुर जिले के कौशलनार गांव के साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान की गई थी.
CBI ने 260 करोड़ के Cryptocurrency साइबर फ्रॉड मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
सीबीआई ने 20 दिसंबर 2024 को एक अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर फ्रॉड मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 260 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी. आरोपियों ने क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन का इस्तेमाल करके विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी की.
NIA ने BJP नेता Praveen Nettaru हत्याकांड में PFI के फरार सदस्य को किया गिरफ्तार
बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की 26 जुलाई 2022 को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक के बेल्लारे गांव में पीएफआई के सदस्यों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.
Delhi: उत्तर जिला पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उद्घोष’ के तहत 151 घोषित अपराधी गिरफ्तार
इस ऑपरेशन के तहत प्रत्येक थाना और उप-इकाई में घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गईं. इन टीमों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ मानव खुफिया तंत्र का उपयोग करते हुए अपराधियों की तलाश और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी.
IGI एयरपोर्ट पुलिस की बड़ी सफलता, नकली UAE वीजा बनाने वाला एजेंट गिरफ्तार
दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान में उत्तर प्रदेश के शामली निवासी एजेंट इकराम उर्फ इकरामु (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. इस एजेंट ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक यात्री के पासपोर्ट पर नकली UAE वीजा लगाया था.
मथुरा और नोएडा में 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, नकद और दस्तावेज जब्त
ED ने इस मामले में मुख्य आरोपी दिवंगत जय किशन राणा की पत्नी मिथिलेश सिंह और उनके करीबी सहयोगियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, दलालों और एजेंटों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की.
Guwahati: CBI ने विशेष अदालत में डी.बी. स्टॉक कंसल्टेंसी धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ अनुपूरक आरोप पत्र दाखिल किया
इस प्रकरण में धोखाधड़ी के दौरान ग्राहकों से खूब रकम ऐंठी गई थी, बदले में उन्हें 100 रुपये के स्टांप पेपर दिए थे, लेकिन पिछले 3 महीनों से भुगतान में असमंजस था और कई ग्राहकों को भुगतान नहीं मिला था.





