मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स
भारत एक्सप्रेस
विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन: 11 लड़कियों को बचाया गया, मानव तस्करी में लिप्त एक गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाई गई सभी लड़कियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर भेजा जाएगा. साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
जम्मू-कश्मीर हथियार और विस्फोटक जब्ती मामले में NIA ने दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
आरोपियों में वाहन चालक वहीद उल जफूर और मुबाशिर मकबूल मीर शामिल हैं. दोनों आरोपी पाकिस्तान स्थित हिज्बुल मुजाहिदीन के हैंडलर्स के संपर्क में थे.
कुंभ से पहले यूपी पुलिस ने शुरू किया ‘डिजिटल वॉरियर’ अभियान, छात्रों को फेक न्यूज का मुकाबला करने के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित
कुंभ मेला, जो करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, में किसी भी तरह की गलत जानकारी या अफवाह से बचने के लिए यूपी पुलिस की ओर से खास पहल की गई है.
संसद में हाथापाई: Rahul Gandhi के खिलाफ दर्ज मामले की जांच करेगी Delhi Crime Branch, जानें किन धाराओं में दर्ज है FIR
बीते 19 दिसंबर को संसद परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी और लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए.
गुजरात: बीमा घोटाला मामले में दोषी व्यक्ति को 5 साल की सजा और 6 लाख रुपये का जुर्माना
अहमदाबाद की सीबीआई विशेष अदालत ने 20 दिसंबर 2024 को बीमा घोटाले से जुड़े एक मामले में संजय रमेश चित्रे को 5 साल के कठोर कारावास और 6 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई.
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम, भारतीय नौसेना को दो अत्याधुनिक युद्धपोत किए गए सुपुर्द
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत, 20 दिसंबर 2024 को भारतीय नौसेना को दो अत्याधुनिक युद्धपोत, *सूरत' (विध्वंसक) और नीलगिरी' (फ्रिगेट) सुपुर्द किए गए.
नागालैंड कैडर की IPS सोनिया सिंह को NIA में मिली तैनाती, बनेंगी IG NIA
सोनिया सिंह, 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जो नागालैंड कैडर से ताल्लुक रखती हैं। उनके करियर का सफर न केवल नागालैंड, बल्कि उत्तर प्रदेश जैसे चुनौतीपूर्ण राज्यों में भी उनकी तैनाती के कारण सराहा गया है।
नागालैंड की महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार पर महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, Rahul Gandhi पर उचित कार्रवाई की मांग
ST महिला सांसद कोन्याक ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी ने मेरे साथ ऊंची आवाज में दुर्व्यवहार किया. वो चिल्लाते हुए बहुत करीब पहुंच गए थे. मैं असहज हो गई. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.
भारतीय विदेशी बैंक पलयमकोट्टई ब्रांच के पूर्व मुख्य शाखा प्रबंधक सहित 4 आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी मामले में सुनाई सजा
सीबीआई ने 24 सितंबर 2010 को आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था. कुछ लोगों पर आरोप था कि 2007 से 2010 तक, भारतीय विदेशी बैंक, पलयमकोट्टई शाखा, तिरुनेलवेली को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश रची थी.
CBI कोर्ट ने सुनाई लक्षद्वीप के पूर्व शिक्षा निदेशक को 3 साल की सजा, 33.84 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में लक्षद्वीप के पूर्व शिक्षा निदेशक और एक निजी व्यक्ति को 3 साल की कठोर सजा सुनाई गई है. साथ ही, 33.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.





