ओम प्रकाश राय
भारत एक्सप्रेस
नगर निकाय सत्र भी हों नियमित, ऑनलाइन माध्यम से हो प्रशिक्षण: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
गुरुग्राम मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, ई-मोबिलिटी और स्वावलंबन पर जोर दिया.
संजीव अरोड़ा ने ली पंजाब के कैबिनेट मंत्री की शपथ, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Sanjeev Arora Oath Ceremony: पंजाब राज भवन में आयोजित एक सादे लेकिन प्रभावशाली समारोह में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को करेंगे भाजपा के तीन जिला कार्यालयों का उद्घाटन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जेपी नड्डा वर्चुअली झज्जर, सिरसा और कुरुक्षेत्र के भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने जितेंद्र सिंह पहुंचे शिमला, डॉ राजीव बिंदल को घोषित किया प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा ने संगठन पर्व 2025 के तहत डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया. प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा पर नेताओं ने चिंता और संवेदना व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सादगीपूर्ण रूप में आयोजित किया.
अनिल विज ने चीन-पाक की दोस्ता पर ली चुटकी, कहा- “पाकिस्तान के गधे और भारत के घोड़े हमेशा से हैं मशहूर”
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान के गधों और भारत के घोड़ों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान की दोस्ती गधों की वजह से है, जबकि भारत के घोड़े इतिहास में प्रसिद्ध रहे हैं.
2025 में हरियाणा एसटीएफ का संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार, इनामी बदमाशों की धरपकड़ तेज, गैंग नेटवर्क पर सीधी चोट
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वर्ष 2025 में 29 जून तक 58 इनामी बदमाशों सहित 337 गंभीर अपराधियों को गिरफ्तार कर संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है.
हिमाचल प्रदेश के करसोग में बादल फटा, 1 की मौत, घर समेत बह गए 7 लोग
करसोग के मेगली गांव में नाले का पानी अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया. तेज बहाव की वजह से करीब 8 घरों को नुकसान हुआ है, वहीं दो दर्जन से ज़्यादा गाड़ियां बह गईं या क्षतिग्रस्त हो गईं.
‘भाजपा झुग्गियां नहीं तोड़ती, घर बनाती है’, अनिल विज ने केजरीवाल पर साधा निशाना
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है. गोपाल राय के "प्रधानमंत्री के घर में घुसकर कब्जा" करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने इसे असंवैधानिक और आपत्तिजनक बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर – श्रुति चौधरी
हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना. उन्होंने इसे प्रेरणा और जनभागीदारी का अनूठा मंच बताते हुए विकास व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव घोषित, 30 जून को नामांकन और 1 जुलाई को परिणाम; 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्य भी होंगे चयनित
Himachal Elections 2025: हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी. नामांकन 30 जून 2025 को भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में होगा.





