ओम प्रकाश राय
भारत एक्सप्रेस
पंजाब कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, औद्योगिक प्लॉट हस्तांतरण नीति को दी मंजूरी
Punjab Cabinet Meeting Highlight: पंजाब कैबिनेट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में औद्योगिक नीति में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है. अब औद्योगिक प्लॉटों का उपयोग अस्पताल, होटल, औद्योगिक पार्क जैसे अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा.
सेना, राष्ट्रवाद और डिफेंस टेक्नोलॉजी पर अनिल विज का बड़ा बयान- एक रोटी कम खाएं पर डिफेंस उपकरण बनाएं
अनिल विज ने कहा कि आधुनिक मिसाइलें व जहाज बनाओं और बढ़िया से बढ़िया एयर डिफेंस सिस्टम को भी लगाओं, जिसके अंतर्गत आधुनिक मिसाइल, जहाज व आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम इत्यादि का प्रयोग करके देश को दुश्मन से बचाया जा सके.
मंडियों में पिट रहा किसानों का मक्का, आंखें बंद कर बैठी बीजेपी- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर मंडियों में किसानों को मक्का, गेहूं और धान की एमएसपी से कम दाम मिलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां किसानों को नुकसान पहुंचा रही हैं और वादों के बावजूद समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा.
फ़िरोज़पुर दोहरा हत्याकांड: आशीष चोपड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद
पंजाब पुलिस को फ़िरोज़पुर दोहरे हत्याकांड में बड़ी कामयाबी मिली है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आशीष चोपड़ा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन पिस्तौल बरामद की हैं.
फसली लोन पर 7% ब्याज लगाना किसानों के साथ सरेआम लूट, ये फैसला वापस ले सरकार- भूपेंद्र हुड्डा
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फसली लोन पर ब्याज 7% प्रतिशत करने के फैसले का विरोध किया है. उन्होंने अभी कहा कि कांग्रेस ने इसे जीरो किया था. BJP पर जनता को पानी न दिलवाने और धोखा देने का आरोप भी लगाया.
हरियाणा में सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी, मद्रास टाइगर के नाम से DC को भेजी ई-मेल
फरीदाबाद के लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है. मद्रास टाइगर के नाम से DC को ईमेल भेजी गई, पुलिस और बम स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
सीमा पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून को शिपकी-ला से करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून, 2025 को शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत करेंगे. सरकार की यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिकी को बढ़ावा देने में सहायक होगी.
मुख्यमंत्री ने समालखा में सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का किया उद्घाटन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत के समालखा में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की और संस्था को 51 लाख रुपये देने की घोषणा की.
पाकिस्तान की कुटिल साजिश नाकाम, स्वर्ण मंदिर पर हमले की साजिश विफल करने पर सुरक्षा बलों को चुग ने सराहा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने श्री हरमंदिर साहिब पर पाकिस्तान की ड्रोन व मिसाइल हमले की साजिश की निंदा करते हुए इसे भारत की आस्था, संस्कृति और विरासत पर हमला बताया.
फ्रंट पर कार्य करने वाली महिलाओं पर कोई उंगली उठाए यह आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा – रेणु भाटिया
हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ने सेना की महिला अधिकारी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि आयोग किसी भी महिला के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा.





