Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


Kolkata ED Raids: कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने बालीगंज और न्यू अलीपुर में विदेशी मुद्रा कारोबार की आड़ में वित्तीय गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के तहत छापेमारी की.

PM Modi Chintan Shivir: पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ में मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर शुरू किया है. चार अलग-अलग दिनों में होने वाले इस शिविर में व्यक्तित्व विकास, जनविश्वास, विभागीय सफलता और प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

दिल्ली में बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाएं पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही हैं.

Asian Games 2026: भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. जीतने के बाद मीराबाई चानू ने कहा कि ये मेरे करियर का सबसे खास दिन है.

Delhi Mosque Demolition: दिल्ली के शालीमार बाग में मस्जिद और आसपास के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई से सियासी विवाद छिड़ गया है.

BIT Mesra Safety Initiative: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा ने छात्रों की सुरक्षा के लिए हॉस्टल में एंटी-सुसाइड फैन लगाने का फैसला किया है.

UP News: बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ बैठक में अपने भतीजे ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया. आकाश आनंद को बाहर करने के बाद यह बड़ा बदलाव आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है.

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच को शुरुआती जांच में प्रोफेसर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है.

TRAI Regulation 2026: ट्राई ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशन 2026 जारी किया है. इसके तहत कंपनियों को वॉयस और SMS वाले ज्यादा स्पेशल टैरिफ वाउचर देने होंगे.

Kapilash Tourist Spot Assault: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में कपिलाश मार्ग पर युवक-युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है.