Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


UP News: मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के आठपुरा गांव में बुधवार सुबह मकान की दीवार और टिनशेड गिरने से बड़ा हादसा हुआ. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के असिया गांव में पास्को एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प हो गई. गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हैं.

Navratri 2026 astrology: इस नवरात्रि में ग्रहों की विशेष स्थिति भक्तों के लिए शुभ मानी जा रही है. बृहस्पति मार्गी, सूर्य और शुक्र मीन राशि में तथा शनि अस्त अवस्था में रहेंगे. इन ग्रहों की युति से आध्यात्मिक परिवर्तन, संस्कार शुद्धि और भक्ति ऊर्जा जैसे शुभ योग बन रहे हैं.

UP News: मुजफ्फरनगर में एक डॉक्टर पर युवती ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस कार्रवाई न होने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी.

India aviation update: भारत में हवाई यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि फ्लाइट की 60% सीटें मुफ्त चयन के लिए उपलब्ध हों और यात्रियों से सीट चुनने पर अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए.

US Israel Iran conflict: अमेरिकी सेन्ट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि वायुसेना ने ईरान की तटरेखा पर मौजूद मिसाइल साइट्स पर 5,000 पाउंड वजनी बंकर बस्टर बम से एयरस्ट्राइक की है.

Indore fire accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में तिलक नगर इलाके में एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई. इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग फैली और सात लोगों की मौत हो गई.

India oil supply: मध्य पूर्व संकट और ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद करने के ऐलान के बीच भारत में तेल और गैस को लेकर चिंता बढ़ी. संसद की स्थायी समिति ने बैठक कर बताया कि कच्चे तेल की आपूर्ति स्थिर है.

Raipur septic tank accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई.

US Israel Iran conflict: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की इजरायल हमले में मौत हो गई है. एक न्यूज एजेंसी की माने को 67 वर्षीय लारीजानी तेहरान के बाहरी इलाके में अपनी बेटी से मिलने गए थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई.